सपा नेता ने सीएम योगी के लिए बुक कराई 11 मार्च की फ्लाइट, कहा- चुनाव में हार के बाद कोई नहीं पूछेगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तारीख का ऐलान हो चुका है। सभी पार्टियों ने चुनावी मैदान में जाने के लिए कमर कस ली है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप न हो ये संभव ही नहीं है। जिसको लेकर सपा और भाजपा में भी लगातार आरोप-प्रत्यारोप जारी है। इसी कड़ी …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तारीख का ऐलान हो चुका है। सभी पार्टियों ने चुनावी मैदान में जाने के लिए कमर कस ली है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप न हो ये संभव ही नहीं है। जिसको लेकर सपा और भाजपा में भी लगातार आरोप-प्रत्यारोप जारी है।

इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आईपी सिंह ने सीएम योगी पर जमकर हमला बोला है। यहां उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ पर ट्वीट करके तंज करते हुए कहा है कि, मुख्यमंत्री योगी की फ्लाइट की टिकट बुक करके उसे ट्विटर

https://twitter.com/IPSinghSp/status/1479832199289458688

पर वायरल किया है। प्लेन का टिकट वायरल करते हुए सपा नेता ने लिखा कि, 10 मार्च वो दिन होगा, जब प्रदेश में सच्चाई का सूरज निकलेगा और समाजवादी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

चुनाव में हार के बाद योगी जी को कोई नहीं पूछेगा: आईपी सिंह

आईपी सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने लिखा कि योगी आदित्यनाथ जी के लिए लखनऊ से गोरखपुर का 11 मार्च का रिटर्न टिकट बुक करा दिया गया है। उन्होंने लिखा कि ये टिकट संभाल कर रखिए, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी भी आपको चुनाव में हार के बाद नहीं पूछेगी

बयान के बाद आपस में भिड़े सपा-भाजपा कार्यकर्ता

सोशल मीडिया पर सपा नेता आईपी सिंह का बयान जैसे ही वायरल हुआ, वैसे ही राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई। कई बीजेपी कार्यकर्ता जहां वरिष्ठ सपा नेता आईपी सिंह के ऊपर निशाना साध रहे हैं, तो वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी आईपी सिंह का साथ देते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला बोल रहे हैं। ऐसे में दोनों ही दलों में एक बार फिर राजनीतिक भिड़ंत तेज हो गई है।

पढ़ें: अयोध्या: आरटीआई का जवाब न देने पर सीवीओ पर लगा 25 हजार का अर्थदंड, जानें मामला

गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग ने शनिवार को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा की है। इसके साथ ही प्रदेश में आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। देश की सबसे बड़ी विधानसभा वाले राज्य उत्तर प्रदेश में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा, जो सात मार्च तक चलेगा। वहीं चुनावी मतगणना 10 मार्च को संपन्न होगी।

संबंधित समाचार