अमृतसर हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में यात्रियों के संक्रमित पाए जाने के मामले में जांच के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृतसर,पंजाब। पंजाब के अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इटली से आए यात्रियों में से कई के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने और कई यात्रियों द्वारा उनकी जांच रिपोर्ट गलत होने का आरोप लगाए जाने के मद्देनजर संबंधित निजी प्रयोगशाला के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी …

अमृतसर,पंजाब। पंजाब के अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इटली से आए यात्रियों में से कई के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने और कई यात्रियों द्वारा उनकी जांच रिपोर्ट गलत होने का आरोप लगाए जाने के मद्देनजर संबंधित निजी प्रयोगशाला के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने दिल्ली की प्रयोगशाला की सेवाएं भी खत्म कर दीं और नमूनों की जांच की जिम्मेदारी स्थानीय प्रयोगशाला को दे दी है। जांच के आदेश इटली से लौटे कई यात्रियों के आरोप के बाद दिए गए जिन्होंने दावा किया कि यहां कोविड-19 जांच सही नहीं की गई क्योंकि विमान में सवार होने से कुछ घंटे पहले की गई उनकी कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

यात्रियों ने प्रयोगशाला के जांच के तरीके पर भी सवाल उठाया था और हवाई अड्डा पर हंगामा भी किया था। अधिकारियों ने बताया कि यहां श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आए कुछ यात्रियों की बाद में दोबारा जांच कराई गई जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। सहायक सिविल सर्जन डॉ. अमरजीत सिंह ने रविवार को कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने प्रयोगशाला की कथित लापरवाही के खिलाफ जांच शुरू की है।

अब तक दिल्ली की एक प्रयोगशाला सेवा दे रही थी जिसे स्थगित कर दिया गया है और नयी स्थानीय प्रयोगशाला ने हवाई अड्डे पर काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि रोम-अमृतसर निजी विमान से शुक्रवार को आए कम से कम 173 यात्रियों के हवाई अड्डा पर आगमन के समय जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

ये भी पढ़े-

अब संसद में कोरोना ने मचाया कोहराम! 400 कर्मचारी पाए गए पॉजिटिव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात