अयोध्या: कायस्थ समाज के लोगों ने ग्रहण की सपा की सदस्यता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। समाजवादी पार्टी (सपा) महानगर कार्यालय पर पूर्व मंत्री बार एसोसिएशन फैजाबाद के आलोक खरे व पूर्व उपमंत्री साकेत महाविद्यालय बिमलेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने पार्टी का झंडा सौंपकर …

अयोध्या। समाजवादी पार्टी (सपा) महानगर कार्यालय पर पूर्व मंत्री बार एसोसिएशन फैजाबाद के आलोक खरे व पूर्व उपमंत्री साकेत महाविद्यालय बिमलेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने पार्टी का झंडा सौंपकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

कार्यक्रम का संचालन सपा महानगर महासचिव हामिद जाफर मिसम ने किया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि आज के मौजूदा हालात में बेरोजगारी, महंगाई से त्रस्त होकर मध्यमवर्गीय समाज का रुझान समाजवादी पार्टी की तरफ बढ़ा है, महानगर अध्यक्ष ने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का माला पहनाकर स्वागत किया।

आज रेडियो पर रहेंगे आईजी, स्वच्छता की दिलाएंगे शपथ

अयोध्या। अयोध्या परिक्षेत्र के आईजी केपी सिंह सोमवार को अकाशवाणी के प्रसार भारती रेडियो केंद्र से जिले के लोगों को स्वच्छता का संकल्प दिलाएंगे। साथ ही गंदगी न फैलाएं और न ही फैलने दें का भी श्रोताओं को संदेश देंगे। आकाशवाणी के केंद्र से सुबह 9 बजे आईजी कवीन्द्र प्रताप सिंह की स्वच्छता विषयक भेंटवार्ता होगी। इस मौके पर भेटकर्ता के रूप में आकाशवाणी के प्रसाशनिक अधिकारी संजयधर द्विवेदी मौजूद रहेंगे। रेडियो पर सुनने के साथ न्यूज ऑन एआईआर एप पर 101.9 वेब मीटर पर भी ट्यून करके इसे सुन सकते सकते हैं। केपी सिंह ने बताया कि आइए हम और आप मिलकर इस नए वर्ष पर स्वच्छता का संकल्प लें। गंदगी न फैलाये न फैलने दें। स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: आज रेडियो पर रहेंगे आईजी, स्वच्छता की दिलाएंगे शपथ 

संबंधित समाचार