रायबरेलीः लगातार बारिश से आई आफत, मकान की छत गिरने से दो बहनों की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरा जिला शीत लहर की चपेट में है। पारा गिरने के साथ लगातार तीन दिन से बारिश हो रही है। वहीं घर गिरी के भी मामले आने लगे हैं। इसी के चलते शनिवार की देर शाम मूसलाधार बारिश के चलते जगतपुर में एक मकान की छत भरभरा कर गिर पड़ी। …

रायबरेली। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरा जिला शीत लहर की चपेट में है। पारा गिरने के साथ लगातार तीन दिन से बारिश हो रही है। वहीं घर गिरी के भी मामले आने लगे हैं। इसी के चलते शनिवार की देर शाम मूसलाधार बारिश के चलते जगतपुर में एक मकान की छत भरभरा कर गिर पड़ी। जिसके मलबे में दबने से दो बहनों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मामला रायबरेली के कस्बा जगतपुर का है। पंजाब सिंध बैंक के पास अनिल कुमार गुप्ता परिवार सहित रहते हैं। शनिवार की देर रात तेज बारिश हो रही थी। इस वजह से अनिल कुमार के पुराने घर की छत ढह गई। जिससे घर के अंदर मौजूद हिमांशी 16 वर्ष, दिव्यांशी 14 वर्ष, नैनसी 12 वर्ष, अंश 8 वर्ष मां शांती देवी 42 वर्ष मलबे में दब गई।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी को मलबे से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टर ने हिमांशी और दिव्यांशी मृत घोषित कर दिया वहीं शांति देवी, अंश और नैनसी को गंभीर अवस्था में जगतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी होते ही एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे तथा पड़ताल की। वहीं एसडीएम ने परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही राजस्व टीम ने भी मुआयना किया।

धूप न निकलने से जलभराव और गलन बढ़ी

धूप न निकलने से हर जगह कीचड़ और जलभराव हो गया है। साथ ही गलन बढ़ गई है। तीन दिन में रिकार्ड 70 एमएम पानी बरस चुका है। यह जनवरी का रिकार्ड है। शनिवार को रात बारिश होती रही। इस कारण रविवार को पूरे दिन लोग गलन भरी सर्दी से कांपते रहे। तापमान भी नीचे गिरता नजर आया। अधिकतम तापमान 15 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 6 डिग्री है। सर्दी के कारण मजदूर अपना काम छोड़कर घर में एवं दुकानों के बाहर बाजार से लकड़ी खरीद कर व कूड़ा करकट जलाकर ठंड का बचाव कर रहे हैं।
मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि अभी 24 घंटे मौसम में खास परिवर्तन नहीं होगा।

आलू की फसल को लगा तगड़ा झटका

आलू के दाम हमेशा से ऊंचे रहते हैं। लगातार बारिश ने आलू की फसल को अधिक नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में आलू की पैदावार प्रभावित होगी जिसका सीधा असर उसके दाम पर पड़ेगा। आलू को झुसला रोग लगने लगा है। जिले में 5 हजार हेक्टेयर में आलू की फसल होती है। इस बारिश ने आलू के किसानों के माथे पर पसीना ला दिया है।

आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत

बीती रात बारिश होने से छतोह ब्लाक के गांव पूरे उसरहा बभनपुर में आकाशीय बिजली वृद्ध पृथ्वीपाल पर गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। पृथ्वीपाल घर के बाहर जानवरों को चारा लगा रहा था। इसी दौरान यह घटना घटित हुई।

यह भी पढ़ें:-UP Assembly Election: बुलंदशहर में 25 लाख 94 हजार मतदाता 10 फरवरी को डालेंगे वोट

संबंधित समाचार