रायबरेलीः गांजा तस्करी के खुलासे पर उठे सवाल, एसपी व राज्यपाल से शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। एक क्विंटल 500 ग्राम गांजा की बरामदगी के साथ डलमऊ पुलिस ने बीती 2 दिसंबर को गांजा तस्कर गिरोह का खुलासा किया था लेकिन अब मामले में नया मोड़ आ गया है। पकड़े गए लोगों के परिजनों ने पुलिस पर सुल्तानपुर से युवकों को जबरन उठाकर गांजा तस्कर बना देने का आरोप लगा पुलिस …

रायबरेली। एक क्विंटल 500 ग्राम गांजा की बरामदगी के साथ डलमऊ पुलिस ने बीती 2 दिसंबर को गांजा तस्कर गिरोह का खुलासा किया था लेकिन अब मामले में नया मोड़ आ गया है। पकड़े गए लोगों के परिजनों ने पुलिस पर सुल्तानपुर से युवकों को जबरन उठाकर गांजा तस्कर बना देने का आरोप लगा पुलिस को कठघरे में खड़ा किया है। मामले की शिकायत एसपी और राज्यपाल से की गई है।

बीते 2 दिसंबर को डलमऊ पुलिस ने एक क्विंटल गांजे के साथ 4 लोगों को जेल भेजा था। ट्रक में लदे गांजे का लोकेशन फतेहपुर-रायबरेली रोड बताई गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस बीते एक दिसंबर को ट्रक और युवक को सुल्तानपुर से रायबरेली लाई थी। वहीं सुल्तानपुर से रायबरेली लाते हुए ट्रक और पुलिस की जीप का सीसीटीवी फुटेज उनके पास मौजूद है। सवाल किया गया है कि यदि डलमऊ पुलिस ने सुल्तानपुर से गांजे को बरामद किया था तो स्थानीय थाने पर मुकदमा क्यों नहीं दर्ज कराया।

वहीं डलमऊ से सुल्तानपुर जाने की रवानगी भी जीडी पर दर्ज नहीं है। ट्रक चेक के दौरान चालक ने भूसी की बिल्टी दिखाई, जो मध्य प्रदेश की थी। बताते हैं कि बरामदगी के दिन ट्रक पर सवार अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र के नियाजपुर गांव निवासी विजय पाल, अमरपाल, सुल्तानपुर जिले के शहर क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी सियाराम यादव, गोसाईगंज थाना क्षेत्र के दिलीप वर्मा को पकड़ा गया था।

इन सभी के पास से एक क्विंटल 500 ग्राम गांजा के अलावा एक बाइक, एक ट्रक, तीन हजार रुपये की नकदी समेत अन्य सामान बरामद किया गया था। पुलिस के मुताबिक उड़ीसा से सुल्तानपुर गांजा लाया गया था। उड़ीसा में गांजा कम पैसे में मिलता था। वहां से गांजा खरीदकर उसे सुल्तानपुर जिले ले जा रहे थे। एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि तस्कर गांजा तस्करी का काम करते थे। डलमऊ पुलिस ने रायबरेली-फतेहपुर लिंक रोड पर पकड़ा था।

यह भी पढ़े:-कोरोना में लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित न हो, इसलिए दिल्ली सरकार कम से कम प्रतिबंध लगाने की कर रही कोशिश

संबंधित समाचार