रुद्रपुर: 34 किलो के पैंगोलिन की कर रहा था तस्करी, एसटीएफ व वन विभाग की टीम ने पकड़ा
रुद्रपुर, अमृत विचार। वन्य जीव तस्कर को दबोचन में एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने सफलता प्राप्त की है। कुमाऊं की एसटीएफ टीम ने तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दुर्लभ प्रजाति के पैंगोलिन के साथ तस्कर दबोचा है। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ को …
रुद्रपुर, अमृत विचार। वन्य जीव तस्कर को दबोचन में एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने सफलता प्राप्त की है। कुमाऊं की एसटीएफ टीम ने तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दुर्लभ प्रजाति के पैंगोलिन के साथ तस्कर दबोचा है।
एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली कि एक वन्य तस्कर पैंगोलिन को गूलरभोज क्षेत्र के जंगल से पकड़ कर महतोष मोड़ के पास बेचने की फिराक में था। वन्य विभाग की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए टीम ने मोहतोष मोड़ से एक संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा। टीम ने उसके पास से 34 किलोग्राम का पैंगोलिन बरामद किया है। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम सिलबाती थाना नानकमत्ता निवासी सुखविंदर सिंह बताया।
दो साल पहले भी पकड़े गए थे पैंगोलिन के साथ तस्कर
रुद्रपुर। वर्ष 2019 में भी पैंगोलिन वन्यजीवों के साथ तस्करों को पकड़ा गया था। एसटीएफ के अनुसार दो साल पहले पैंगोलिन तस्करों के दो मामलों में सात वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया था। कार्रवाई में आरक्षी किशोर कुमार और महेंद्र गिरी की विशेष भूमिका रही।
साल के जंगलों में पाया जाता है जीव
रुद्रपुर। तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि वन विभाग तथा एसटीएफ द्वारा बरामद किया गया जीव पैंगोलिन दुर्लभ प्रजाति का शेड्यूल्स-वन श्रेणी का जीव है। शेड्यूल-वन में टाइगर, शेर, हाथी आदि जीवों को रखा जाता है। बताया कि उत्तराखंड में पैंगोलिन मुख्य रूप से साल के जंगलों में पाया जाता है।
