मुरादाबाद : बारात आने से पहले युवती प्रेमी संग फरार
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। एक तरफ परिवार वाले युवती की शादी की तैयारियों में लगे थे। शादी के कुछ ही दिन रह गए थे। वहीं दूसरी ओर युवती बारात आने से पहले अपने प्रेमी संग फरार हो गई। उसके इस कदम से शादी की तैयारियां धरी रह गईं। क्षेत्र के एक गांव में युवती की बारात …
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। एक तरफ परिवार वाले युवती की शादी की तैयारियों में लगे थे। शादी के कुछ ही दिन रह गए थे। वहीं दूसरी ओर युवती बारात आने से पहले अपने प्रेमी संग फरार हो गई। उसके इस कदम से शादी की तैयारियां धरी रह गईं।
क्षेत्र के एक गांव में युवती की बारात 22 जनवरी को आनी थी। युवती का काफी समय से शरीफनगर निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती को अपनी शादी की बात और तारीख तय हो जाने का पता चला तो उसने इसकी जानकारी प्रेमी को दी।
युवती प्रेमी के साथ रात में फरार हो गई। युवती के परिजनों ने शादी के कार्ड छपवा लिये थे। युवती के चले जाने उन्होंने वर पक्ष को इस बारे में सूचित कर शादी को रोक दिया। युवती के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।
