अयोध्या: अरविंद सिंह हुए विजयी, अजय प्रताप को बारह वोट से किया पराजित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले के प्रतिष्ठित क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस के कार्यकारिणी चुनाव में अरविंद सिंह अध्यक्ष व रामकुमार सिंह मंत्री चुने गए। जिले के बड़े-बड़े क्षत्रिय नामधारियों ने इस चुनाव को प्रतिष्ठा से जोड़ रखा था। अध्यक्ष पद पर अवध विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. अजय प्रताप सिंह को एक गुट ने अपना उम्मीदवार बनाया था। विजयी अध्यक्ष अरविंद …

अयोध्या। जिले के प्रतिष्ठित क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस के कार्यकारिणी चुनाव में अरविंद सिंह अध्यक्ष व रामकुमार सिंह मंत्री चुने गए। जिले के बड़े-बड़े क्षत्रिय नामधारियों ने इस चुनाव को प्रतिष्ठा से जोड़ रखा था। अध्यक्ष पद पर अवध विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. अजय प्रताप सिंह को एक गुट ने अपना उम्मीदवार बनाया था। विजयी अध्यक्ष अरविंद सिंह बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। इनकी जीत के पीछे सांसद बृजभूषण शरण सिंह का प्रमुख हाथ माना जा रहा है।

अध्यक्ष पद पर निर्वाचित अरविंद सिंह को 168 और रनर डॉक्टर अजय प्रताप सिंह को 156 मत प्राप्त हुए। मंत्री पद पर राम कुमार सिंह को 201 मत पाकर जीते और प्रतिद्वंदी अनिल सिंह को 122 मत प्राप्त हुए। दो मत अवैध हुआ। आज से एक सौ एक वर्ष पूर्व क्षत्रिय समाज के कुछ सम्मानित लोगों ने शहर के मध्य फतेहगंज में क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस की स्थापना की थी। इसका मकसद ग्रामीण अंचलों से शिक्षा ग्रहण करने शहर आने वाले क्षत्रिय समाज के बच्चों को निशुल्क आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराना था।

बहुत सालों तक ऐसा हुआ भी, लेकिन कालांतर में  इसका स्वरूप बदल गया। डॉक्टर अजय प्रताप सिंह को चुनाव लड़ाने वालों में जनपद के प्रमुख व्यवसायी स्वामीनाथ सिंह, भाजपा नेता अशोक सिंह,  दिनेश सिंह व साकेत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य हरेन्द्र बहादुर सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे।

चर्चा है कि इसमें से कुछ लोगों ने भितरघात किया। कुल 352 मतदाताओं में से तीन सौ पच्चीस लोगों ने मतदान किया।  मंत्री पद पर वरिष्ठ पत्रकार रामकुमार सिंह ने प्रतिद्वंद्वी ठेकेदार अनिल सिंह को करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही आडिटर, उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022: प्रत्याशी 1 से 8 फरवरी तक कर सकेंगे नामांकन, इस दिन होगी नाम वापसी

संबंधित समाचार