मुरादाबाद : तमंचे के बल पर तलाक करा युवती को ले गया युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। दंपति की बेटी की कनपटी पर तमंचा लगाकर युवक ने उनका तलाक करा दिया। इसके बाद युवक डरा-धमका कर युवती को अपने साथ ले गया। आरोपी ने युवती के पति को एसएसपी बनकर झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। युवती ने पति को फोन पर बताया कि आरोपी उस पर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। दंपति की बेटी की कनपटी पर तमंचा लगाकर युवक ने उनका तलाक करा दिया। इसके बाद युवक डरा-धमका कर युवती को अपने साथ ले गया। आरोपी ने युवती के पति को एसएसपी बनकर झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। युवती ने पति को फोन पर बताया कि आरोपी उस पर अत्याचार कर रहा है। युवती के पिता ने थाने में तहरीर दी, मगर सुनवाई नहीं हुई। तब उन्होंने एसएसपी से शिकायत की।

गलशहीद थानाक्षेत्र के बकरी का अहाता निवासी जहांगीर आलम के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी गुलफशां का निकाह मो. वसीम के साथ किया था। वसीम के घर कासगंज निवासी एक युवक का आना-जाना था। वह उनकी बेटी पर गलत नजर रखता था। गुलफशां ने पति व पिता से इसकी शिकायत की थी। आरोप है एक दिन आरोपी युवक अपने साथी के साथ उनके घर आया और गुलफशां की बेटी माहेनूर के कान पर तमंचा रख हत्या की धमकी देते हुए उनकी बेटी-दामाद से कचहरी जाकर तलाक के पेपर बनवाने को कहा।

बेटी की जान बचाने के लिए उन्होंने 14 अगस्त 2021 को तलाकनामा बनवाकर आरोपियों को दे दिया। आरोपी ने जालसाजी से एक समझौतानामा तैयार करके 21 अगस्त को नोटरी वकील से तस्दीक करा ली। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद आरोपी युवक डरा-धमका कर उनकी बेटी को अपने साथ ले गया। आरोपी उनके दामाद को एसएसपी मुरादाबाद बनकर धमकी दे रहा कि तुमने मेरे खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तो मैं गुलफशां और तुम सबको झूठे मुकदमे में जेल में डाल दूंगा।

पीड़ित के अनुसार दो जनवरी को उनकी बेटी ने पति को फोन कर बताया कि आरोपी ने उसे दिल्ली में कहीं रखा है। आरोपी उसे पीटता है। पीड़ित ने गलशहीद पुलिस को मामले की तहरीर दी, मगर कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने दोबारा शिकायत की पर पुलिस ने फिर कुछ नहीं किया। एसएसपी बबलू कुमार ने गलशहीद एसएचओ को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

संबंधित समाचार