रायबरेली में तेजी बढ़ रहा कोरोना, 37 और मिले पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। कोरोना की तीसरी लहर अनुमान के मुताबिक शुरू हो गई है। इसका असर जिले में पड़ने लगा है। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 37 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 18 दिसंबर को खीरों में कोरोना संक्रमित युवक …

रायबरेली। कोरोना की तीसरी लहर अनुमान के मुताबिक शुरू हो गई है। इसका असर जिले में पड़ने लगा है। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 37 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 18 दिसंबर को खीरों में कोरोना संक्रमित युवक मिला था, उसके बाद संख्या बढ़ना शुरू हो गई है।

एम्स के 30 डाक्टर और नर्स कोविड संक्रमित चल रहे हैं वहीं 24 घंटे में 37 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। रविवार को 1758 की आरटीपीसीआर जांच की गई तथा 713 की एंटीजन जांच हुई। जिले में 139 एक्टिव केस हो गए हैं तथा 4266 की रिपोर्ट आना बाकी है।

रविवार को 302 लोगों को मेडिकल किट दी गई तथा शहर में चार स्थानों पर फागिंग और सैनिटाइजेशन कराया। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थना ने बताया कि जिले में निगरानी समितियां हर दिन घरों का भ्रमण कर रही है। मास्क और सैनिटाइजर के साथ लोग उचित दूरी का जरूरी पालन करें।

हुजूरपुर ब्लॉक प्रमुख समेत 14 आए पॉजिटिव

बहराइच। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोरो ना रिपोर्ट जारी की। जिसमें हुजूरपुर ब्लॉक प्रमुख समेत 14 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से फैलने लगी है। जिस रफ्तार से संक्रमण फैल रहा है, उससे तीसरी लहर की शुरुवात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को 14 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें हुजूरपुर ब्लॉक प्रमुख भी शामिल हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों की टीम द्वारा संक्रमितों पर नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य सूचना और शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि आज 2050 लोगों की कोरोना जांच की गई है। जिसमें इंटीजन, आरटीपीसीआर और अन्य जांच शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : पुलिस ने किया धाराओं में खेल, गर्दन पर छुरी से हमले में दर्ज की मारपीट की रिपोर्ट

संबंधित समाचार