लखनऊ: बारिश ने राजधानी में बढ़ाई ठंड, अभी नहीं मिलेगी सर्दी से राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बीते तीन चार दिनों से हो रही बारिश के कारण मौसम में ठंड बढ़ गई है। शनिवार को राजधानी में दिनभर बादल बने रहे और रुक-रुक कर बीच-बीच में बारिश की बौछारें पड़ती रहीं। इसके बाद रविवार को सुबह भी बारिश होती रही। दोपहर मैं भी बूंदाबांदी जारी रही। लखनऊ में …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बीते तीन चार दिनों से हो रही बारिश के कारण मौसम में ठंड बढ़ गई है। शनिवार को राजधानी में दिनभर बादल बने रहे और रुक-रुक कर बीच-बीच में बारिश की बौछारें पड़ती रहीं। इसके बाद रविवार को सुबह भी बारिश होती रही। दोपहर मैं भी बूंदाबांदी जारी रही।

लखनऊ में बीते तीन चार दिनों से लगातार बादलों ने आसमान पर कब्जा किया हुआ है। दिनभर रिमझिम बारिश के साथ सर्द हवाओं का प्रकोप जारी है। इस बारिश के कारण दो पहिया वाहन और पैदल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वही रैन बसेरों में रात गुजारने वाले लोगों को बारिश और सर्द हवाओं के भारी प्रकोप से गुजरना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन चार दिनों तक पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।

जिलों में कहां कितनी हुई बारिश

बीते शनिवार को लखनऊ में 2.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश भर में सबसे अधिक बारिश नजीबाबाद में 40.0 मिलीलीटर, मेरठ में 16.6 मिलीमीटर, बरेली में 15.2 मिलीमीटर और शाहजहांपुर में 10.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण शहर की वायु गुणवत्ता के स्तर में काफी सुधार देखा गया है। शनिवार को शहर का एक्यूआइ स्तर 99 पर संतोषजनक की श्रेणी में रहा।

चुर्क का रहा सबसे अधिक तापमान

इससे पहले शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से 7.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 14.9 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान में सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस की कमी रही जो 19.9 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान फतेहगढ़ में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात की जाए तो सोनभद्र के चुर्क में 24.8 डिग्री सेल्सियस और वाराणसी में 24.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

दो-तीन दिनों तक बना रहेगा ऐसा ही मौसम

आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग निदेशक के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आने वाले दो से तीन दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में किसी खास बदलाव की आशंका नहीं है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश हो सकती है तो सुबह के समय हल्का और मध्यम कोहरा भी देखा जा सकता है। इससे ठंड बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेलीः डीएम ने दिखाई दरियादिली, हादसे में घायल वृद्ध को पहुंचाया अस्पताल

संबंधित समाचार