बरेली: सीबीएसई के पहले टर्म के रिजल्ट में होगी देरी
बरेली, अमृत विचार। सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा) बोर्ड द्वारा नवंबर – दिसंबर 2021 में टर्म वन परीक्षा की ओएमआर सीट की स्कैनिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कारण छात्रों के परीक्षा परिणाम आने में देरी हो सकती है। 10 वीं और 12वीं के परिणाम कब घोषित होंगे इसको लेकर छात्रों और शिक्षकों द्वारा …
बरेली, अमृत विचार। सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा) बोर्ड द्वारा नवंबर – दिसंबर 2021 में टर्म वन परीक्षा की ओएमआर सीट की स्कैनिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कारण छात्रों के परीक्षा परिणाम आने में देरी हो सकती है। 10 वीं और 12वीं के परिणाम कब घोषित होंगे इसको लेकर छात्रों और शिक्षकों द्वारा तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं।
इस बार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सीबीएसई द्वारा दो टर्म में परीक्षाओं का आयोजन कराया जा रहा है। पहले और दूसरे टर्म में निर्धारित पाठ्यक्रम में आधे -आधे पाठ्यक्रम को समायोजित किया गया है। पूर्व के शैक्षिक वर्षों में अब तक परीक्षा परिणामों को जारी कर दिया जाता रहा है, लेकिन इस वर्ष किए गए बदलाव के कारण परिणाम घोषित नहीं हो पा रहा है । इस संबंध में दोनों कक्षाओं का रिजल्ट कब तक जारी होगा, इसे बोर्ड द्वारा तय नहीं किया है।
उम्मीद जताई जा रही थी की परिणाम इस माह के मध्य में घोषित कर दिए जाएंगे। सिटी समंवयक वीके मिश्रा ने बताया कि परीक्षा में पास या फेल को लेकर सीबीएसई की ओर से भी किसी प्रकार का निर्णय नही लिया गया है। साथ ही दूसरे टर्म की परीक्षा के संबंध में भी कोई निर्देश अभी तक जारी नहीं किए गए हैं। उम्मीद है कि इन दिनों कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए जनहित में सुरक्षात्मक कदम उठाया जाएगा।
