किश्वर मर्चेंट के चार महिने के बेटे को हुआ कोरोना, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। कोरोना पूरे देश में एक बार फिर लौट आया है। कोविड का कहर धीरे-धीरे तेजी बढ़ता जा रहा है। ये महामारी अब बॉलीवुड तक पहुंच गई है। कोरोना महामारी अपने पैर पसारते हुए कई सितारों के घरों तक पहुंच चुकी है। हाल ही में नकुल मेहता (Nakuul Mehta)  के 11 महीने के बेटा सूफी  …

मुंबई। कोरोना पूरे देश में एक बार फिर लौट आया है। कोविड का कहर धीरे-धीरे तेजी बढ़ता जा रहा है। ये महामारी अब बॉलीवुड तक पहुंच गई है। कोरोना महामारी अपने पैर पसारते हुए कई सितारों के घरों तक पहुंच चुकी है। हाल ही में नकुल मेहता (Nakuul Mehta)  के 11 महीने के बेटा सूफी  कोविड की चपेट में आ गया था। अब खबरें आ रही हैं कि किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchant) के बेटे भी इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। किश्वर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है।

किश्वर ने पोस्ट में लिखा कि मैं इस इंसान को 11 साल से जानती हूं और इसमें कई बदलाव आए हैं। ये जिम्मेदार, मैच्योर बन गए हैं। उसके बाद किश्वर ने आगे लिखा कि 5 दिन पहले निरवैर की नैनी कोविड पॉजिटिव हो गईं। उसके बाद हमारी हाउसहेल्प भी इस वायरस की चपेट में आ गईं। वह क्वारंटी हैं। उसके बाद सुयश के पार्टनर सिड जो हमारे साथ रहते हैं, वह इंफेक्टिड हो गए और उसके बाद सबसे बुरा हुआ। निरवैर भी इस वायरस की चपेट में आ गया।

विक्की कौशल को पसंद आई ‘अतरंगी रे’ में सारा की एक्टिंग, डायरेक्टर से की ये खास गुजारिश

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल को फिल्म ‘अतरंगी रे’ बेहद पसंद आयी है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अतरंगी रे’ हाल ही में प्रदर्शित हुयी है। इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा खासा प्रतिक्रिया मिल रहा है। ‘अतरंगी रे’ में अक्षय कुमार, सारा अली खान और दक्षिण भारतीय स्टार धनुष ने मुख्य किरदार निभाया है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- विक्की कौशल को पसंद आई ‘अतरंगी रे’ में सारा की एक्टिंग, डायरेक्टर से की ये खास गुजारिश

संबंधित समाचार