नौ चयनित क्षेत्रों में कुल रोजगार जुलाई-सितंबर 2021 में बढ़कर हुआ 3.10 करोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। श्रम मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी तिमाही रोजगार सर्वेक्षण के अनुसार नौ चयनित क्षेत्रों में कुल रोजगार की संख्या जुलाई – सितंबर 2021 के दौरान 3.10 करोड़ रही, जो अप्रैल-जून के मुकाबले दो लाख अधिक है। श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने श्रम ब्यूरो द्वारा तैयार तिमाही रोजगार सर्वेक्षण (क्यूईएस) को जारी …

नई दिल्ली। श्रम मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी तिमाही रोजगार सर्वेक्षण के अनुसार नौ चयनित क्षेत्रों में कुल रोजगार की संख्या जुलाई – सितंबर 2021 के दौरान 3.10 करोड़ रही, जो अप्रैल-जून के मुकाबले दो लाख अधिक है। श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने श्रम ब्यूरो द्वारा तैयार तिमाही रोजगार सर्वेक्षण (क्यूईएस) को जारी किया, जिसके मुताबिक अप्रैल से जून, 2021 में नौ चयनित क्षेत्रों में कुल रोजगार की संख्या 3.08 करोड़ थी।

ये आंकड़े कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बाद राज्यों द्वारा लॉकडाउन प्रतिबंधों को हटाने के चलते आर्थिक गतिविधियों में हुए सुधार को दर्शाते हैं। ये नौ क्षेत्र विनिर्माण, निर्माण, व्यापार, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और रेस्टोरेंट, आईटी / बीपीओ (बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग) और वित्तीय सेवाएं हैं।

यह इस कड़ी की दूसरी रिपोर्ट है। पहली रिपोर्ट अप्रैल-जून 2021 की थी। इस अध्ययन में 10 या अधिक कर्मचारियों वाले प्रतिष्ठानों को शामिल किया गया। यादव ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि इन अध्ययनों से सरकार को साक्ष्य आधारित नीति बनाने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें…

मध्यप्रदेश: इंदौर में आज से इन लोगों को लगेगा कोरोना का बूस्टर डोज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात