स्वतंत्रता संग्राम में रायबरेली का अमिट है योगदान : डॉ. आजेंद्र सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। रायबरेली के फिरोज गांधी कालेज की अमृत महोत्सव आयोजन समिति द्वारा महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी के चलते में भारतीय स्वाधीनता संग्राम में रायबरेली का योगदान पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम समन्वयक डाक्टर सुभाष चंद्र ने मां शारदे के चित्र पर …

रायबरेली। रायबरेली के फिरोज गांधी कालेज की अमृत महोत्सव आयोजन समिति द्वारा महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी के चलते में भारतीय स्वाधीनता संग्राम में रायबरेली का योगदान पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम समन्वयक डाक्टर सुभाष चंद्र ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर किया।

कार्यक्रम सहसमन्वयक डॉक्टर अजय सिंह चौहान ने कहा कि आज की पीढ़ी को जिले के स्वतंत्रता आंदोलनकारी महापुरुषों को याद करना और उन्हें अपने व्यक्तित्व में उतारना ही अमर सपूतों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर आजेंद्र सिंह ने कहा कि स्वाधीनता आंदोलन में रायबरेली का अभूतपूर्व योगदान रहा है। 1857 के क्रांतिकारी अमर सेनानी राना बेनी माधव बक्स सिंह अमर शहीद वीरा पासी, हुतात्मा लालचंद स्वर्णकार के साथ-साथ यहां के किसान आंदोलन व गोलीकांडों में शहीद हुए वीर सपूतों को याद करना ही आजादी का सच्चा अमृत महोत्सव है।

यह भी पढ़ें:-ओमिक्रॉन: चीन के तिआनजिन में लगा आंशिक लॉकडाउन, 1.4 करोड़ आबादी को तीन भागों में बांटकर लगाई पाबंदियां

इस मौके पर आयोजन की सह संयोजक डा शिखा जायसवाल, डाक्टर सुभाष चंद्र, कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर राकेश सिंहडॉक्टर प्रवेश, डाक्टर गरुण, डॉ. पुनीत ,डा विभा ,डा किरण श्रीवास्तव व निर्णायक मंडल में डॉ. बीएन खान आदि की उपस्थिति रही। प्रतिभागियों में पायल, अंजलि, साफिया, विभा, सपना, ज्योति, स्वीटी, सुधांशु, मनीष, हरिओम, रंजीत, मुस्कान, प्राची सिंह ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें:-Sapna Choudhary Photos: सपना चौधरी ने लहराया साड़ी का पल्लू, फोटो देखकर फैंस हुए दीवाने, देखें…

संबंधित समाचार