धर्मेन्द्र ने ट्विटर पर शेयर किया गांव के पुश्तैनी घर का वीडियो, देखें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के ही मैन धर्मेन्द्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपने वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने ट्विटर पर एक पुराने टीवी शो का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है जिसमें उनके साथ विनय पाठक नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में धर्मेंद्र विनय …

मुंबई। बॉलीवुड के ही मैन धर्मेन्द्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपने वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने ट्विटर पर एक पुराने टीवी शो का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है जिसमें उनके साथ विनय पाठक नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में धर्मेंद्र विनय पाठक के साथ अपने गांव के पुश्तैनी घर में जाते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो क्लिप में धर्मेंद्र अपने पैरंट्स के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह अपने गांव के पुश्तैनी घर में विनय पाठक को पुरानी तस्वीरें दिखाते भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा, “जीवन की सच्चाई…हमें तब समझ में आती है…जब वे चले जाते हैं।”

धर्मेन्द्र इन दिनों करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में काम कर रहे हैं।इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन और शबाना आजमी नजर आएंगे।

अजय देवगन की फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ के दो साल पूरे होने पर एक्टर ने शेयर किया पोस्ट, देखें

बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर को रिलीज हुए दो साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर खुशी जाहिर करते हुए अजय देवगन ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह फिल्म के सीन्स को फिल्माते हुए दिख रहे हैं।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- अजय देवगन की फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ के दो साल पूरे होने पर एक्टर ने शेयर किया पोस्ट, देखें

संबंधित समाचार