पूर्व कांग्रेस विधायक नदीम जावेद के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू होने के बाद जौनपुर जिले में कांग्रेस के पूर्व विधायक नदीम जावेद के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। जौनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ संजय कुमार ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि जावेद रविवार …

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू होने के बाद जौनपुर जिले में कांग्रेस के पूर्व विधायक नदीम जावेद के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।

जौनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ संजय कुमार ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि जावेद रविवार की रात अपनी गाड़ियों में बिना अनुमति के कांग्रेस का झंडा लगा कर हूटर बजाते हुए आ रहे थे। उसी समय शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

पढ़ें: विवाद और दल-बदल का पुराना इतिहास है पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर का, जानिए

इसके साथ ही वाहन रोकने के लिये इशारा करने पर भी उनके वाहन रोके नहीं गए। इसके बाद यह कार्रवाई की गयी है। डॉ कुमार ने कहा कि इस संबंध में आज सोमवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक नदीम जावेद के विरुद्ध चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा शाहगंज कोतवाली में दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।

लखनऊ: आईएएस राजेन्द्र प्रताप ने ग्रहण किया पदभर, परिवहन मुख्यालय का किया निरीक्षण

आईएएस राजेन्द्र प्रताप सिंह ने आज सोमवार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया गया। इससे पूर्व राजेन्द्र प्रताप सिंह विशेष सचिव (गृह) के पद पर कार्यरत थे। प्रबन्ध निदेशक पद भार ग्रहण करने के बाद परिवहन निगम मुख्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही यहां पर विभिन्न सीटों पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिये कि अनुभागों में रखी फाइलों की साफ-सफाई एवं व्यवस्थित तरीकों से रखा जाए। निरीक्षण के दौरान अपर प्रबंधन निदेशक सरनीत कौर ब्रोका, वित्त नियंत्रक संजय सिंह तथा परिवहन निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….

संबंधित समाचार