विधानसभा चुनाव 2022: बहराइच पहुंचे अर्ध सैनिक बल, पुलिस ने जांची रुकने की व्यवस्था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बहराइच में विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए अर्ध सैनिक बल के जवान पहुंच गए हैं। सोमवार को उनके ठहरने के लिए स्थानों की जांच पुलिस ने की। विधानसभा चुनाव को लेकर पोलिंग केंद्रों किया भौतिक सत्यापन, विधानसभा चुनाव जिले में पांचवें चरण में है। लेकिन सुरक्षा को देखते हुए अर्ध सैनिक बल …

बहराइच। बहराइच में विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए अर्ध सैनिक बल के जवान पहुंच गए हैं। सोमवार को उनके ठहरने के लिए स्थानों की जांच पुलिस ने की। विधानसभा चुनाव को लेकर पोलिंग केंद्रों किया भौतिक सत्यापन, विधानसभा चुनाव जिले में पांचवें चरण में है।

लेकिन सुरक्षा को देखते हुए अर्ध सैनिक बल के जवान काफी संख्या में पहुंच गए हैं। जवानों को चुनाव तक देखते हुए बहराइच के नानपारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भानु प्रता‌प सिंह ने सोमवार को पैरामिलिट्री फोर्स,पुलिस बल के ठहरने वाले स्थानों को चिन्हित किए जाने वाले स्कूल,कालेजों का निरीक्षण किया।

उन्होंने मूलभूत सुविधाओं जैसे कमरे, लाइट,पंखे,पानी की व्यवस्था, शौचालय आदि का निरीक्षण किया। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए नानपारा थाना क्षेत्र के इंटहा होते हुए जुलाहन पुरवा सहित अति संवेदनशील पोलिंग स्टेशन चंदेला कला का जायजा लिया प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह की अगुवाई में अर्धसैनिक सुरक्षाबल के जवानों ने क्षेत्र के पोलिंग स्टेशनों का भ्रमण कर लोगों को शांति व्यवस्था कायम रखने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें:-रायबरेलीः रोड नहीं तो वोट नहीं, ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार, गांव के बाहर लगाया पोस्टर

प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने लोगों से बताया कि आचार संहिता लागू हो गई है सभी लोग आचार संहिता का कड़ाई से पालन करें और शांति व्यवस्था कायम रखें।इस दौरान जो भी अराजक तत्व माहौल बिगाड़ने का काम करेंगे उनके ऊपर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-नैनीताल: सीमाओं पर अस्तित्व में आएंगी सुविधायुक्त कोविड चौकियां, अब तक टैंट में हो रही कोविड जांच

संबंधित समाचार