शूटिंग प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल की बल्ले-बल्ले, जानें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मेरठ में चल रही चार दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता में अयोध्या के लोग शहर का नाम रौशन कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में शहर के डॉक्टर डीआर भुवन को दो गोल्ड मेडल मिला है। चार दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल को 19 मेडल मिले हैं। डॉ. भुवन को अब तक मिले नौ मेडल….  टीम …

अयोध्या। मेरठ में चल रही चार दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता में अयोध्या के लोग शहर का नाम रौशन कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में शहर के डॉक्टर डीआर भुवन को दो गोल्ड मेडल मिला है। चार दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल को 19 मेडल मिले हैं।

डॉ. भुवन को अब तक मिले नौ मेडल…. 

टीम की अगुवाई कर रहे सनी कुमार वर्मा के नेतृत्व में सोमवार को मेडल पाई हुई टीम को सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार सिंह ने सम्मानित किया और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। डॉ. डीआर भुवन को अब तक 9 मेडल मिल चुके हैं, जिसमें सात गोल्ड दो सिल्वर मेडल शामिल हैं।

पढ़ें: अयोध्या: रोजी-रोटी के संकट को लेकर छलका व्यापारियों का दर्द, भरी हुंकार

सूत्रों की मानें तो पेरिस में होने वाले ओलंपिक 2024 में भी डॉ. डीआर भुवन के जाने की प्रबल संभावना है। इसी वर्ष अगस्त में होने वाले वर्ल्ड कप में भी आयोजित होने वाली शूटिंग प्रतियोगिता में शामिल होने की पूरी उम्मीद है।

महिला और पुरुष दोनों वर्ग ने जीते मेडल

मेरठ में चल रही चार दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल को 19 मेडल मिले हैं, जिसमें से 11 गोल्ड मेडल व 8 सिल्वर मेडल शामिल हैं। पूरी टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे सनी कुमार वर्मा ने बताया कि 19 मेडल भवदीय शूटिंग रेंज को दिए गए, जिसमें महिलाएं व पुरुष कैटेगरी को अलग-अलग मेडल मिले हैं।

गोल्ड मेडल पाने वाले खिलाड़ियों में अयोध्या के डॉ. विष्णु जैनुल, पीयूष, शेर बहादुर, साक्षी पाल, अनुराधा वैष्णवी, विश्वास जयसवाल अंशु सिंह शामिल हैं। वहीं सिल्वर मेडल पाने वालों में कुमार ध्रुव, वंशिका चौधरी, शिवम तिवारी, नितिन पटेल, गौरवित गुप्ता, दिव्यांशु सिंह, यथार्थ मिश्रा, आदर्श, आर्य, सानिध्य शामिल हैं।

संबंधित समाचार