आचार संहिता को लेकर रॉबिनहुड रोल में यूपी पुलिस, पिछले 24 घंटे में 14 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। इसी के साथ यूपी पुलिस भी रॉबिनहुड़ रोल में आ गई है। सोमवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने पूरे राज्य में अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 वांछित, शातिर व पुरस्कार घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमे पांच …

लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। इसी के साथ यूपी पुलिस भी रॉबिनहुड़ रोल में आ गई है। सोमवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने पूरे राज्य में अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 वांछित, शातिर व पुरस्कार घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमे पांच अपराधी ऐसे हैं, जिनपर 25 हजार से लेकर 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित था।

10 जनपदों में बड़ी कार्रवाई, पांच अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालक गिरफ्तार व 01 अवैध शराब फैक्ट्री ध्वस्त

यूपी पुलिस ने सोमवार को 10 अलग-अलग जनपदों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 अपराधियों की गिरफ्तारी की है। इसके तहत मुजफ्फरपुर, मैनपुरी, सम्भल और सीतापुर में संचालित चार अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों व उन्नाव में संचालित अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। साथ ही ट्रकों

कहां क्या हुई कार्रवाई :-

श्रावस्ती : भिनगा थानांतर्गत लक्ष्मणपुर बाजार में एसबीआई एटीएम से साइबर ठगी व कार्ड क्लोनिंग करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों रतन, संतोष व कुलदीप को नौ एटीएम कार्ड व 80 हजार नगद के साथ गिरफ्तार किया गया। रतन के खिलाफ 19 मामले दर्ज हैं। संतोष पर भी दर्जन भर मामले दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित रखा था।

आजमगढ़ : थाना तरवां अंतर्गत 25 हजार रुपये के ईनामी ईतेंद्र उर्फ बब्लू को गिरफ्तार किया गया। वह कंछरापुर थानांतर्गत रुपाली कॉलोनी का रहने वाला है।

सीतापुर : थाना खैराबाद ने 15 हजार रुपये के ईनामी अपराधी मो. शाबान को गिरफ्तार किया। मो. शाबान खैराबाद के फूलनपुर का रहने वाला है।

मुजफ्फर नगर : थाना खतौली अंतर्गत नंगला रुद्र जाने वाली सड़क के किनारे संचालित अवैध शराब फैक्ट्री के मालिक मो. नईम को गिरफ्तार किया गया। मौके पर 21 अवैध तमंचे व असलहे बनाने के अन्य सामान बरामद किये गये।

मैनपुरी : थाना एलाऊ अंतर्गत जागीर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान अवैध शस्त्रों की तस्करी करने वाले हवन नामक अपराधी को 10 अवैध तमंचे व 40 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

सम्भल : थाना बहजोई अंतर्गत किसौली जाने वाले रास्ते में अवैध रूप से शस्त्र फैक्ट्री संचालित करने वाले रामगोपाल को सात अवैध तमंचे, तीन जिंदा कारतूस व असलहे बनाने के अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ पूर्व से नौ मामले दर्ज हैं।

सीतापुर : थाना पिसावां ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करने वाले कल्लू उर्फ बसंत को 06 अवैध तमंचे व तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ पूर्व से पांच मामले दर्ज हैं।

उन्नाव : थाना कोतवाली सदर अंतर्गत नवीन मंडी के पास अवैध शराब फैक्ट्री संचालित करने वाले आनंद व अमित को 17 लाख रुपये कीमत की 20 लीटर अवैध शराब व 24,700 रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया गया।

सहारनपुर : मंडी थानांतर्गत पशु पैठ मैदान टंकी के पास छापेमारी कर 500 ग्राम अवैध चरस के साथ तस्कर सहारनपुर निवासी इंतजार को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ हत्या समेत कुल 16 मामले दर्ज हैं।

लखनऊ : यूपी एसटीएफ ने अंतर्राज्यीय स्तर पर ट्रकों इंजन नंबर व चेचिस नंबर को बार-बार बदलकर व फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर बेचने वाले गिरोह के सरगना मुमताज खान उर्फ बाबू को काकोरी में गिरफ्तार किया। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर का रहने वाला मुमताज खान पर 20 हजार रुपये का ईनाम घोषित था।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: शादी के नाम पर ठगी करने वाले शातिर को क्राइम ब्रांच की टीम ने दबोचा

संबंधित समाचार