बदायूं: ओलावृष्टि का होगा सर्वे, पांच दिनों में हुई 33 एमएम बारिश
बदायूं, अमृत विचार। पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। किसानों के माथे पर चिंता की लकीर साफ देखी जा सकती है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की वजह से फसल का उत्पादन प्रभावित होगा। फसल को नुकसान भी हुआ है। जिसके चलते जिला प्रशासन ने तहसील प्रशासन को सर्वे करके क्षति आंकलन करने का …
बदायूं, अमृत विचार। पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। किसानों के माथे पर चिंता की लकीर साफ देखी जा सकती है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की वजह से फसल का उत्पादन प्रभावित होगा। फसल को नुकसान भी हुआ है। जिसके चलते जिला प्रशासन ने तहसील प्रशासन को सर्वे करके क्षति आंकलन करने का निर्देश दिया है। पिछले पांच दिनों में 33 मिलीमीटर बारिश हुई है। हर वर्ष जनवरी में बारिश की वजह से नुकसान होता है।
जनवरी में पहली बारिश 6 जनवरी को हुई। पहले दिन 4 मिलीमीटर, 7 जनवरी को .50 मिलीमीटर, 8 जनवरी को 1.25 मिलीमीटर, 9 जनवरी को 18.50 मिलीमीटर और 10 जनवरी को लगभग 8.75 मिलीमीटर बारिश हुई। शनिवार को रुदायन, सहसवान, ओरछी क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई। पांचों दिनों में 33 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। वर्ष 2021 में 589.50 मिलीमीटर बारिश हुई थी। जनवरी 2021 में 3 जनवरी को 1.50 मिलीमीटर, 4 जनवरी को 10.25 मिलीमीटर और 7 जनवरी को .25 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इससे पहले जनवरी 2020 में 33.50 मिलीमीटर बारिश हुई थी।
जिला प्रशासन के निर्देश पर तहसील स्तरीय अधिकारी क्षेत्र का सर्वे करके रिपोर्ट तैयार करके जिला प्रशासन को सौंपेंगे। जिसके आधार पर ओलावृष्टि से क्षति आंकलन किया जाएगा। मानक के अनुसार निर्धारित 33 प्रतिशत फसल नष्ट होने पर ही मुआवजा दिया जाता है।
