भाजपा ने गोवंश को बना दिया छुट्टा जानवर : नसीमुद्दीन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गाय पर सिर्फ राजनीति की है और इसकी वजह से गौवंश को पूरे प्रदेश में ‘छुट्टा जानवर’ की श्रेणी में ला खड़ा किया है। यह बयान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दिया है। उन्होंने कहा कि हालात यह है कि एक …

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गाय पर सिर्फ राजनीति की है और इसकी वजह से गौवंश को पूरे प्रदेश में ‘छुट्टा जानवर’ की श्रेणी में ला खड़ा किया है। यह बयान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दिया है। उन्होंने कहा कि हालात यह है कि एक ओर गौवंश को कथित गौशालाओं में भूखा प्यासा रखकर उनकी हत्या की जा रही है वहीं दूसरी ओर खुले में घूमते पशुओं की वजह से पूरे प्रदेश के किसान परेशान हैं। स्थिति यह हो गई है कि किसान खेती छोड़ने पर भी विचार करने लगा है।

भाजपा, सपा सहित बसपा के सैकड़ों पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर पूर्व मंत्री एवं मीडिया चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में पूर्व विधायक एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश आजमानी की उपस्थिति में प्रदेश के कई जिलों से भाजपा, सपा एवं बसपा के पदाधिकारियों समेत सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने बताया कि बसपा सरकार में मुख्यमंत्री के ओएसडी और बांदा जिला के बसपा जिलाध्यक्ष एवं मंडल कोऑर्डिनेटर रहे बलदेव प्रसाद, बसपा के बांदा मंडल कोऑर्डिनेटर एवं जिला प्रभारी रहे जितेंद्र गौरव, भारतीय जनता पार्टी के अवध क्षेत्र ओबीसी मोर्चा के सह संयोजक एवं श्रम प्रकोष्ठ हरदोई के संयोजक रहे राम अवतार पाल, अंबेडकर नगर से बसपा के जिलाध्यक्ष एवं मंडल कोऑर्डिनेटर रहे राम प्रकाश गौतम ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उन्होंने बताया कि मौरावां उन्नाव से भाजपा से विवेक सेठ, अम्बेडकर नगर से रविराम चौहान, अभय कुमार चौहान, सपा से पंकज यादव, रोहित प्रजापति एवं रविंद्र उपाध्याय, बसपा से सत्तार, कानपुर से भाजपा के उत्तम कुमार, जगरोशन, सपा से जयरानी गौतम, मोहम्मद सलीम, राम अवतार सहित सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: कच्चे बिलों की सत्यता पर डीजीजीआई ने शिखर समूह प्रमुख से की पूछताछ

संबंधित समाचार