मकर संक्रांति पर्व पर इन वस्तुओं का करें दान, बरसेगी भगवान की कृपा
हिंदू धर्म में मकर सक्रांति के पर्व की काफी मान्यता है। इस दिन दान करने का विशेष विधान है। इस दिन दान करने से मनुष्य को बहुत पुण्य मिलता है। पंचांग के मुताबिक मकर संक्रांति पौष शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि को मनाई जाती है। मकर संक्रांति का त्योहार इस बार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। …
हिंदू धर्म में मकर सक्रांति के पर्व की काफी मान्यता है। इस दिन दान करने का विशेष विधान है। इस दिन दान करने से मनुष्य को बहुत पुण्य मिलता है। पंचांग के मुताबिक मकर संक्रांति पौष शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि को मनाई जाती है। मकर संक्रांति का त्योहार इस बार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं। ज्योतिष के मुताबिक सूर्य का गोचर इस दिन 2.29 बजे दोपहर को होगा।
मकर संक्राति के त्योहार में दान और स्नान का खास महत्व होता है। कहते हैं कि इस दिन दान करने से कई गुना फल मिलता है। इस दिन दान करने से आपके सभी बिगड़े हुए काम बन जाते हैं। आइए आपको बताते हैं कि किन किन चीजों को दान करने से आपको ज्यादा फल मिलेगा।
इन वस्तुओं का करें दान
खिचड़ी: मकर संक्रांति के दिन हम कई चीजों को दान करते हैं। अगर आप मकर संक्रांति पर खिचड़ी का दान करेंगे तो ये आपके काफी शुभ रहेगा। इसके अलावा इस दिन खिचड़ी खाना भी बेहद शुभ माना गया है। आप किसी भी इंसान को दान करते या खिलाते हैं तो आप पर भगवान खुश रहेंगे।
गुड़: मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी के साथ-साथ अगर गुड़ का दान की जाए तो बेहद अच्छा रहता है। इस दिन गुड़ का दान करना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि इसके दान से सूर्यदेव की कृपा आप पर बनी रहती है, और आपको बहुत पुण्य मिलता है।
तेल: मकर संक्रांति के दिन अगर आप तेल का दान करते हैं तो आपके घर में लक्ष्मी का वास होगा। मकर संक्रांति के दिन तेल का दान करना बेहद शुभ माना गया है। दरअसर तेल दान करने से शनि देव की विशेष कृपा मिलती है। शनिदेव को तेल का दान करना काफी अच्छा माना जाता है।

तिल: मकर संक्रांति के दिन स्नान करने के बाद अगर आप तिल का दान करते हैं, तो भगवान आप पर बहुत खुश रहेंगे। मकर संक्राति पर तिल का दान बेहद अच्छा माना गया है। इस दिन तिल का दान करने से शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती है। मान्यता है कि तिल का दान करने से भगवान की कृपा आप पर बनी रहती है।
घी: मकर संक्रांति के दिन घी का दान करने से रोजगार और करियर में तरक्की होती है। अगर हम गाय के घी को दान करेंगे तो हमें अत्यंत पुण्य मिलेगा।
पांच तरह के अनाज: मकर संक्रांति के दिन अनाज का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। अगर अनाज पांच तरीके का हो तो इससे और भी ज्यादा शुभ माना जाएगा। इस दिन पांच तरह के अनाज दान करना मंगलदायी होता है। इससे हर प्रकार की मनोकामना पूरी होती है। दरअसल अनाज हमारी मूलभूत आवश्यकताओं में से एक है इसलिए इसके दान से भगवान बहुत खुश होते हैं। इससे हमारा अगला जन्म भी अच्छा हो जाता है।
नमक: मकर संक्रांति के दिन अन्न के साथ-साथ हम नमक का भी दान करें तो ये सोने पर सुहागा हो जाता है। मकर संक्रांति पर नमक का दान शुभ माना गया है। इस दिन नमक का नया पैकेट दान करने से ग्रह मजबूत होता है और आपकी जिंदगी में काफी बदलाव आते हैं।

कंबल: मकर संक्रांति ठंड के दिनों में आती है, इसीलिए अगर हम इस दिन कंबल का दान करेंगे तो बहुत अच्छा रहेगा। मकर संक्रांति के दिन कंबल का दान भी शुभ होता है। काले कंबल का दान करने से शनि-राहु के दोष से मुक्ति मिलती है और शनि भगवान आप पर प्रसन्न रहेंगे।
नए कपड़े: अगर आप मकर सक्रांति के दिन नए कपड़ों का वितरण करते हैं तो बहुत अच्छा रहेगा। मकर संक्रांति पर गरीब या जरूरतमंदों को नए कपड़े दान करना शुभ माना गया है। नए वस्त्रों का दान करने से आप पर भगवान की हमेशा कृपा बनी रहती है।
रेवड़ी: मकर संक्रांति के दिन तिल का भी बहुत महत्व है। इस दिन तिल की बनी रेवड़ी का भी दान किया जाता है। रेवड़ी का गरीबों में दान काफी अच्छा माना गया है। रेवड़ी का दान करने से आपको धन की प्राप्ति होती है आपकी जिंदगी के बिगड़े काम बनने लगते हैं।
