बरेली: जिस दल को व्यापारी करेंगे समर्थन, उसी की बनती है सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सरकार बनाने के लिए वातावरण बनाने का काम व्यापारी वर्ग ही करता है। जिधर व्यापारी समाज चलता है उसी तरफ आम जनमानस का रुख हो जाता है और उस दल की सरकार बनती है जिसे व्यापारी चाहता है। अभी तक यही होता रहा है इसलिए 2022 में भी यही स्थिति बनेगी। यह …

बरेली, अमृत विचार। सरकार बनाने के लिए वातावरण बनाने का काम व्यापारी वर्ग ही करता है। जिधर व्यापारी समाज चलता है उसी तरफ आम जनमानस का रुख हो जाता है और उस दल की सरकार बनती है जिसे व्यापारी चाहता है। अभी तक यही होता रहा है इसलिए 2022 में भी यही स्थिति बनेगी। यह बात अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बंसल ने कही। वे सोमवार को व्यापारी पंचायत को सम्बोधित कर रहे थे।

माधोबाड़ी में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था चलाने और सर्वाधिक रोजगार देने वाले व्यापारी वर्ग को एक आईएएस, आईपीएस और फौजी जैसा सम्मान मिलना चाहिए जो कि उनको नहीं मिल रहा है। वरिष्ठ व्यापारियों को पेंशन देने व बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर नकेल कसे जाने संबंधी मांग पत्र पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया है। संगठन की मांग पर केंद्र सरकार द्वारा कपड़े पर जीएसटी बढ़ाने का फैसला वापस लेने को उन्होंने स्वागतयोग्य बताया। महानगर अध्यक्ष सुधीर गोयल ने कहा कि 33 फीसदी हिस्सेदारी के बाद भी व्यापारी समाज को राजनीतिक पार्टी उनको सीट आवंटित नहीं करती।

कार्यक्रम को मुकेश सिंघल, सतीश सर्राफ, सतपाल गुप्ता, संभल के जिलाध्यक्ष प्रेम ग्रोवर, विकास अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर सुरेन्द्र रस्तोगी, सिराज अली, हर्ष अग्रवाल, संजय गर्ग, राज गोपाल खट्टर, योगेश सक्सेना, अशिवनी खेड़ा, हरी बाबू खंडेलवाल, विक्की मित्तल, हरीश सूरी,राजीव अमित अग्रवाल, रूप किशोर खंडेलवाल, सुरेश रस्तोगी, विवेक गोयल आमिर रजा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार