बरेली: चलती ट्रेन से उतरी महिला, कटे दोनों हाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जंक्शन पर मुरादाबाद की एक महिला हादसे का शिकार हो गई। चलती ट्रेन से उतरते समय उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरकर फंस गई। इससे महिला के दोनों हाथ कट गए। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा …

बरेली, अमृत विचार। जंक्शन पर मुरादाबाद की एक महिला हादसे का शिकार हो गई। चलती ट्रेन से उतरते समय उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरकर फंस गई। इससे महिला के दोनों हाथ कट गए। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पूरा मामला जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो का बताया जा रहा है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अमीराम सिंह ने बताया कि मुरादाबाद के चेल्लापुर निवासी किरण पत्नी तेज सिंह दून एक्सप्रेस से बरेली आ रही थी। ट्रेन बरेली पहुंची तो वह प्लेटफार्म पर उतरने लगीं लेकिन अचानक ट्रेन चल दी और जल्दबाजी में पायदान से उसका पैर फिसल गया। महिला प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच में फंस गई। महिला के ट्रेन के नीचे आने से चीख पुकार मच गई। ट्रेन में बैठे यात्री भी घबरा गए।

ट्रेन रुकती इससे पहले ही वह नीचे गिर गई और उसके दोनों हाथ ट्रेन से कट गए। जानकारी मिलने के बाद जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची। महिला को ट्रैक से उठाकर प्लेटफार्म पर लाया गया। जीआरपी के एसआई शैलेंद्र कुमार और आरपीएफ ने एंबुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत हालत गंभीर बताई जा रही है।

संबंधित समाचार