उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हो रही है भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की यहां मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, उत्तर प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा के संगठन महामंत्री बी एल …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की यहां मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हो रही है।

इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, उत्तर प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा के संगठन महामंत्री बी एल संतोष उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री सुनील बंसल समेत कई नेता शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा की जा रही है। साथ ही पहले दो चरण की सीटों के लिए पार्टी के संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया जा रहा है। बैठक में इस बात पर भी फैसला हो सकता है कि विधानपरिषद सदस्य आदित्यनाथ, मौर्य और शर्मा इस बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं।

पढ़ें: UP Board Exam: चुनाव और कोरोना के बीच परीक्षा कराने को लेकर विभाग कर रहा तैयारी

अगर ये नेता चुनाव लड़ते हैं तो कौन सी सीट से चुनाव लड़ेंगे। माना जा रहा है कि इस बार चुनाव में कई मौजूदा विधायकों का टिकट भी कट सकता है। उल्लेखनीय है कि कल लखनऊ में भी उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक बैठक हुई थी। जहांपर चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की गई थी।

मायावती चुनाव नहीं लड़ेंगी : सतीश मिश्रा

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती खुद चुनाव नहीं लड़ेंगी। बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने मंगलवार को दिये बयान में कहा कि पार्टी अध्यक्ष चुनाव नहीं लड़ेगी। हालांकि मिश्रा ने खुद भी चुनाव न लड़ने की बात कही है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार