एसएफआई कार्यकर्ता हत्या मामले में युवा कांग्रेस के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इडुक्की, केरल। इडुक्की इंजीनियरिंग कॉलेज में हुई एसएफआई कार्यकर्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को युवा कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। कॉलेज छात्र व एसएफआई कार्यकर्ता धीरज राजेन्द्रन (21) की हत्या के मामले में युवा कांग्रेस के जिला स्तर के नेता निखिल पांडे और जेरिन जिजो को गिरफ्तार किया गया …

इडुक्की, केरल। इडुक्की इंजीनियरिंग कॉलेज में हुई एसएफआई कार्यकर्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को युवा कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। कॉलेज छात्र व एसएफआई कार्यकर्ता धीरज राजेन्द्रन (21) की हत्या के मामले में युवा कांग्रेस के जिला स्तर के नेता निखिल पांडे और जेरिन जिजो को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में केएसयू इकाई के सचिव एलेक्स राफेल को हिरासत में लिया है।

इडुक्की के पुलिस अधीक्षक आर. करुप्पासामी ने मीडिया को बताया कि राफेल के अलावा अन्य कॉलेज के छात्र नहीं हैं और पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे कॉलेज परिसर में चाकू लेकर क्यों पहुंचे थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ”अपराध के पीछे साजिश के पहलू की जांच के लिए और लोगों को हिरासत में लेने की जरूरत है। पहले दो आरोपी कॉलेज के छात्र नहीं हैं। हमें पता करना होगा कि वे हथियार के साथ कॉलेज में क्यों आए थे।” हमले में दो अन्य छात्र अभिजीत और अमल घायल भी हुए थे।

पुलिस ने प्राथमिकी में लिखा है कि हत्या राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण हुई है। सत्तारूढ़ दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने आरोप लगाया है कि राज्य में पिछले छह सालों में पूर्व नियोजित तरीके से 21 वाम कार्यकर्ताओं की हत्या की जा चुकी है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रभारी के सुधारकन ने आज कहा कि उनकी पार्टी किसी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करती। इस बीच, कांग्रेस ने राज्यभर में पार्टी दफ्तरों में हुई हिंसा को लेकर कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें-

UP: चुनाव से पहले बीजेपी में मची भगदड़, स्वामी के बाद इन तीन विधायकों ने छोड़ी पार्टी

 

संबंधित समाचार