India vs South Africa : विराट कोहली ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में कोच राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा
नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को केपटाउन टेस्ट के पहले दिन अपने नाम एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। विराट कोहली दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। उन्होंने पूर्व क्रिकेटर और टीम इंडिया के हेड कोच राहुल …
नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को केपटाउन टेस्ट के पहले दिन अपने नाम एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। विराट कोहली दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। उन्होंने पूर्व क्रिकेटर और टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है।

खास बात ये है कि राहुल द्रविड़ आज ही (11 जनवरी) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इसी दिन बल्लेबाजी करते वक्त विराट कोहली ने उनको पछाड़ दिया है। भारत की ओर से साउथ अफ्रीका में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम है और अब उनके बाद विराट कोहली का नाम आ गया है।
भारत की ओर से साउथ अफ्रीका में सबसे ज्यादा रन (टेस्ट में)
सचिन तेंदुलकर – 15 टेस्ट, 1161 रन, 5 शतक
विराट कोहली 7 टेस्ट, 626 रन, 2 शतक (केपटाउन टेस्ट, पहले दिन लंच तक)
राहुल द्रविड़ 11 टेस्ट, 624 रन, 1 शतक
वीवीएस लक्ष्मण 10 टेस्ट, 566 रन,
चेतेश्वर पुजारा 10 टेस्ट, 509 रन, एक शतक
