मुरादाबाद : गर्दन में पड़े पस की वजह से हुई थी शिवानी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 मुरादाबाद, अमृत विचार। गजरौला की शिवानी वर्मा के गले में पड़ा पस फेफड़ों तक पहुंच गया था। इस की वजह से ही उसकी मौत हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। शिवानी का पोस्टमार्टम दो चिकित्सकों के पैनल द्वारा कराया गया। इसके साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई गई। उसकी मौत सोमवार को नगर के …

 मुरादाबाद, अमृत विचार। गजरौला की शिवानी वर्मा के गले में पड़ा पस फेफड़ों तक पहुंच गया था। इस की वजह से ही उसकी मौत हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। शिवानी का पोस्टमार्टम दो चिकित्सकों के पैनल द्वारा कराया गया। इसके साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई गई। उसकी मौत सोमवार को नगर के अल्ट्रासउंड सेंटर पर जांच के लिए आने के दौरान हो गई थी।

अमरोहा जनपद के कस्बा व थाना गजरौला के मोहल्ला मायापुरी निवासी 24 वर्षीया शिवानी वर्मा का कलावती अस्पताल में उपचार चल रहा था। उसकी गर्दन में दिक्कत थी। कलावती अस्पताल के चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड और गर्दन में पड़ी गांठ की जांच के लिए सोमवार को उसे मुरादाबाद में कोतवाली थाना क्षेत्र के ताड़ीखाना स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर भेजा था। दोपहर डेढ़ बजे पति आकाश उसे लेकर यहां आए थे। करीब पौने दो बजे जांच के लिए सैंपल लेते समय शिवानी की हालत बिगड़ गई थी। इसके कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई थी।

पति ने शव अल्ट्रासाउंड सेंटर में रखकर हंगामा किया तो कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सच जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसके बाद उसके पति की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया था। मंगलवार को डॉ. एसएस कक्कड़ और डॉ. मुजाबुल्लाह के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि शिवानी के गले में पस पड़ गया था। इससे उसके फेफड़े भी खराब हो गए थे। इस कारण ही उसकी मौत हो गई।

संबंधित समाचार