मुरादाबाद : इन 20 निजी अस्पतालों में होगा मुफ्त कोविड टीकाकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में शत प्रतिशत लोगों के कोरोना टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 20 निजी अस्पतालों को अनुमति दे दी है। यहां पर कोरोना का टीका लगने से आमजन को सहूलयित होगी। इससे टीकाकरण का लक्ष्य भी जल्द हासिल हो सकेगा। अब तक केवल सरकारी अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र पर ही टीका लगाया …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में शत प्रतिशत लोगों के कोरोना टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 20 निजी अस्पतालों को अनुमति दे दी है। यहां पर कोरोना का टीका लगने से आमजन को सहूलयित होगी। इससे टीकाकरण का लक्ष्य भी जल्द हासिल हो सकेगा। अब तक केवल सरकारी अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र पर ही टीका लगाया जा रहा था। 15-17 आयु के किशोरों के टीकाकरण के लिए स्कूलों में जो टीम जा रही है, वह भी स्वास्थ्य विभाग की थी।

अब जिले के 20 निजी अस्पतालों को भी कोरोना का टीका मुफ्त लगाने के लिए अनुमति मिल गई है। इससे आमजन को अपने क्षेत्र के सरकारी अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही इन निजी अस्पतालों में भी टीका लगवाने की सुविधा मिलेगी। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव बेलवाल ने बताया कि टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य जल्द हासिल करने के लिए निजी अस्पतालों में भी मुफ्त टीका लगाने की अनुमति दी गई है। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक इन निजी अस्पतालों में टीका लगाया जाएगा।

इन निजी अस्पतालों में मुफ्त लगेगा कोरोना का टीका
1- डीएमआर हॉस्पिटल, निकट पीएमएस स्कूल, सिविल लाइंस
2- जिज्ञासा नर्सिंग होम, गांधीनगर
3-शान्वी नर्सिंग होम, निकट रोडवेज
4- ब्राइट हॉस्पिटल, न्यू मुरादाबाद
5-दिव्या डायग्नोस्टिक सेंटर, निकट मिगलानी सिनेमा
6-न्यूरोविजन गांधीनगर
7- एपेक्स हॉस्पिटल दिल्ली रोड
8-साईं हॉस्पिटल दिल्ली रोड
9-आशीर्वाद नर्सिंग होम, लाजपत नगर
10-कास्मास हॉस्पिटल, कांठ रोड
11-क्रेस्ट हॉस्पिटल, कांठ रोड
12-गैलेक्सी हॉस्पिटल, रामगंगा विहार
13-आरएसडी हॉस्पिटल, रामगंगा विहार
14-सद्‌भावना नर्सिंग होम, आशियाना कांठ रोड
15-कोठीवाल डेंटल कॉलेज, कांठ रोड
16-सिद्ध हॉस्पिटल, कांठ रोड
17-टीएमयू, दिल्ली रोड
18- एशियन विवेकानंद हॉस्पिटल कांठ रोड मुरादाबाद
19-फोटान हॉस्पिटल
20-मेडिसिटी प्रिंस रोड मुरादाबाद

संबंधित समाचार