IND vs SA : 223 रन पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, विराट कोहली शतक से चूके, रबाडा ने लिए 4 विकेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

केपटाउन । भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट मैच केपटाउन में खेला जा रहा है। टीम इंडिया की पहली पारी 223 रन पर सिमट गई। कप्तान विराट कोहली 79 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हुए। चेतेश्वर पुजारा ने 43 और ऋषभ पंत ने 27 रन बनाए। इन तीनों खिलाड़ियों के …

केपटाउन । भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट मैच केपटाउन में खेला जा रहा है। टीम इंडिया की पहली पारी 223 रन पर सिमट गई। कप्तान विराट कोहली 79 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हुए। चेतेश्वर पुजारा ने 43 और ऋषभ पंत ने 27 रन बनाए। इन तीनों खिलाड़ियों के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया।  विराट ने पांच पारियों के बाद टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक जमाया है।

 

Image

ओपनर केएल राहुल (12), मयंक अग्रवाल (15), चेतेश्वर पुजारा (43) और अजिंक्य रहाणे (9) जैसे बड़े बल्लेबाज इस मैच में फेल रहे। कगिसो रबाडा ने चार विकेट लिए। मार्को जेन्सन को तीन विकेट मिले। डेन ओलिवियर, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी ने एक-एक विकेट लिया। भारत ने निर्णायक मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने प्लेइंग-XI में दो बदलाव किए हैं। हनुमा विहारी की जगह कैप्टन विराट कोहली वापस आए हैं और मोहम्मद सिराज की जगह उमेश यादव को मौका मिला है।

Image

कोहली ने द्रविड़ को पीछे छोड़ा
इस पारी में 14 रन बनाने के साथ ही विराट कोहली साउथ अफ्रीका की धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने हेड कोच राहुल द्रविड़ 624 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। इस लिस्ट में पहले पायदान पर सचिन तेंदुलकर 1161 रन का नाम आता है।

Image

दोनों टीमें-
साउथ अफ्रीका:
डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्करम, कीगन पीटरसन, रैसी वैन डेर डूसेन, तेंबा बाउमा, काइल वेरेना (विकेटकीपर), मार्को जेन्सन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, डुएन ओलिवियर, लुंगी एनगिडी।

भारत  : केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।

 

संबंधित समाचार