बरेली: हत्या को हादसा बताकर आरोपियों को बचाने का प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। बेटे की मौत को हादसा बताकर मामला खत्म करने की शिकायत लेकर एक महिला एसएसपी कार्यालय पहुंची। करीब ढाई हफ्ता पहले महिला का बेटा हजारों की रकम लेकर घर से निकला था। आरोप है कि कुछ लोग उसे अपने साथ ले गए और रुपये लूटकर उसकी हत्या कर दी। रिपोर्ट तो दर्ज …

अमृत विचार, बरेली। बेटे की मौत को हादसा बताकर मामला खत्म करने की शिकायत लेकर एक महिला एसएसपी कार्यालय पहुंची। करीब ढाई हफ्ता पहले महिला का बेटा हजारों की रकम लेकर घर से निकला था। आरोप है कि कुछ लोग उसे अपने साथ ले गए और रुपये लूटकर उसकी हत्या कर दी। रिपोर्ट तो दर्ज हुई लेकिन पुलिस ने इसे हादसा बता दिया। महिला ने मामले में धाराएं बढ़ाने व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

भमोरा थाना क्षेत्र के बहेटा गांव की रहने वाली गंगल देई मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर 2021 की शाम करीब 5:30 बजे उनका बेटा धर्मेंद्र खेत पर जाने के लिए घर से निकला था। बताया कि धर्मेंद्र के पास मुर्गीदाना व बागवानी का भुगतान करने के लिए 80 हजार रुपये भी थे। रकम पास में होने की बात गांव के ही एक व्यक्ति को पहले से पता थी। बताया कि वह व्यक्ति अपने साथियों के साथ मिलकर धर्मेंद्र को बातों में फंसाकर उसे चांढ़पुर ले गया।

आरोप है कि वहां जाकर गांव के ही लोगों ने धर्मेंद्र से रुपये छीने और उसके बाद उसकी हत्या कर दी। बताया कि जब धर्मेंद्र के साथी के फोन पर एक महिला ने कॉल किया तो आरोपियों ने उसके चोट लगने और घर पर न बताने की बात कही। धर्मेंद्र की मौत से कुछ दिनों पहले उसकी एक आरोपी से मारपीट भी हुई थी। महिला के मुताबिक पुलिस अब हत्या को हादसा बताकर आरोपियों को बचाना चाह रही है। अधिकारियों से शिकायत कर महिला ने दर्ज रिपोर्ट में आरोपियों के नाम शामिल करने व हत्या की धारा बढ़ाकर कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें-

मुंबई। चार महीने की बच्ची का अपहरण मामले में 11 लोग गिरफ्तार

संबंधित समाचार