पीलीभीत: एसपी आवास में तैनात दो पुलिस कर्मी समेत नौ मिले कोरोना पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। ओमीक्रान के खतरे के बीच कोरोना चरम पर पहुंचने लगा है। एक दो केस से शुरुआत होने के बाद लैब से आने वाली रिपोर्ट में संक्रमितों की संख्या से दस का आंकड़ा पार कर चुकी है। सोमवार रात आई जांच रिपोर्ट में एसपी आवास कार्यालय में तैनात दो पुलिस कर्मी समेत नौ …

पीलीभीत, अमृत विचार। ओमीक्रान के खतरे के बीच कोरोना चरम पर पहुंचने लगा है। एक दो केस से शुरुआत होने के बाद लैब से आने वाली रिपोर्ट में संक्रमितों की संख्या से दस का आंकड़ा पार कर चुकी है। सोमवार रात आई जांच रिपोर्ट में एसपी आवास कार्यालय में तैनात दो पुलिस कर्मी समेत नौ नए कोरोना पॉजिटिव मिले है। रिपोर्ट आने के बाद संक्रमितों की तलाश शुरू कर दी गई है, तो वहीं एसपी आवास पर टीमें पहुंचकर संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उनके संपर्क में आने वालों की जांच की है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 41 के पार हो गई है।

एसपी आवास कार्यालय में तैनात 33 वर्षीय और 35 वर्षीय दो पुलिसकर्मियों ने नौ जनवरी को कोरोना जांच कराई थी। सोमवार रात आई जांच रिपोर्ट में दोनों पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव निकले है। रिपोर्ट आने के बाद टीम ने संक्रमितों को टेस करने के बाद उन्हें होम आइसोलेट कर दिया है। इधर लगातार पुलिस कर्मियों के पॉजिटिव निकलने पर पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को एसपी आवास पर काम करने वाले सभी पुलिस कर्मियों की सैंपलिंग की।

इसके अलावा रिपोर्ट में अमरिया ब्लॉक के पंसोली गांव की रहने वाली 22 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है। बरखेडा ब्लॉक की बजाज फैक्टी में काम करने वाले 40 वर्षीय युवक और उमरिया गांव में तीन लोगों कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ते वहीं शहर में शिव नगर कॉलोनी के रहने वाले दंपति भी कोरोना पॉजिटिव निकले है। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों के टेस करने में लगी हुई है। सीएमओ डॉ आलोक कुमार ने बताया कि संक्रमितों को ट्रेस किया जा रहा है। अब केसों की संख्या 41 हो गई है।

संबंधित समाचार