जनता सपा को भाजपा का मानती विकल्प : अखिलेश यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जनता ने समाजवादी पार्टी को भाजपा का विकल्प मानती है। जनता इस बार भाजपा का सफाया करके सपा की सरकार लाएगी। सरकार बनने पर तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त देंगे, छात्रों-नौजवानों को पहले की तरह लैपटाप देंगे। पढ़ाई-रोजगार का इंतजाम होगा और सिंचाई मुफ्त …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जनता ने समाजवादी पार्टी को भाजपा का विकल्प मानती है। जनता इस बार भाजपा का सफाया करके सपा की सरकार लाएगी। सरकार बनने पर तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त देंगे, छात्रों-नौजवानों को पहले की तरह लैपटाप देंगे। पढ़ाई-रोजगार का इंतजाम होगा और सिंचाई मुफ्त होगी।

यह बात अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। पार्टी ने क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन किया है। इस बार जनता पुराने मुद्दों पर वोट नहीं देगी। पार्टी चुनावों की तैयारी पिछले दो साल से कर रही है। पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी गई है कि कैसे अपना काम जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसान, नौजवान को धोखा दिया। डीजल, बिजली, खाद, सब महंगे हो गए है।

किसान की कमाई आधी हो गयी और महंगाई दुगनी हो गयी है। भाजपा के नेता एक बार भी किसान, नौजवान का नाम नहीं लेते हैं। भाजपा ने तीन कृषि कानून किसानों को संकट में डालने और उनको बर्बाद करने के लिए लाए थे। भाजपा ने जिन किसानों को आतंकवादी कहा था, वोट के लिए अब उनकी पूजा कर रही है।

किसान जानता है कि भाजपा धोखा दे रही है। उन्होंने कहा भाजपा का हर वादा झूठा निकला। इसके विज्ञापन भी झूठे हैं। सपा ने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया। माताओं, बहनों को समाजवादी पेंशन, कन्या विद्याधन, लैपटाप, रानी लक्ष्मीबाई योजना के जरिए सम्मान दिया था। समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में आधी आबादी की सुरक्षा, सम्मान और रोजगार के लिए काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: बीएड-एमएड काम न आया, एक आइडिया ने निक्की को बना दिया स्वावलंबी

संबंधित समाचार