कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत कर भाजपा पर लगाया कोरोना फैलाने का आरोप
लखनऊ। कांग्रेस ने मंगलवार को चुनाव आयोग के समक्ष शिकायत कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोरोना फैलाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने आयोग को पत्र लिखकर सोमवार को भाजपा के लखनऊ स्थित कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक में शामिल हुये पार्टी प्रभारी राधामोहन सिंह को कोरोना संक्रमण …
लखनऊ। कांग्रेस ने मंगलवार को चुनाव आयोग के समक्ष शिकायत कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोरोना फैलाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने आयोग को पत्र लिखकर सोमवार को भाजपा के लखनऊ स्थित कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक में शामिल हुये पार्टी प्रभारी राधामोहन सिंह को कोरोना संक्रमण होने की जानकारी देते हुए कहा कि सिंह के साथ बैठक में मौजूद नेता अगले ही दिन घर घर जाकर जनसंपर्क अभियान में भी शामिल हुये।
उन्होंने आयोग से कहा कि भाजपा नेताओं का यह अभियान ‘घर घर कोरोना फैलाओ अभियान’ साबित हो सकता है। गौरतलब है कि भाजपा की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित चुनाव समिति के 24 सदस्य शामिल हुये थे। बैठक में शामिल हुये राधामोहन सिंह के मंगलवार को काेरोना संक्रमित होने के बावजूद स्वतंत्र देव सिंह और पाठक ने लखनऊ में भाजपा के घर घर जाकर जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लिया।
प्रदेश में भाजपा की नैया डूब रही है: कांग्रेस
लखनऊ। श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के पद से इस्तीफा देने पर प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि भाजपा की चुनावी नैया डूब रही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता उमा शंकर पांडेय ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की भाजपा सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है वहीं दूसरी तरफ उनके मंत्री छोड़कर जा रहे हैं। इससे पता चलता है कि भाजपा का जहाज डूब रहा है। उन्होंने कहा कि बीते पांच साल में भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर दलितों, पिछड़ों …पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-प्रदेश में भाजपा की नैया डूब रही है : कांग्रेस
