बरेली: बरसात में पुलिस गायब, चोरों ने दुकान पर किया हाथ साफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरसात की वजह से रात में पुलिस गश्त न होने का फायदा उठाते हुए चारों ने किराना व्यापारी की दुकान के ताले काट दिए। चोर दुकान में रखी पेटियां व नकदी चुराकर ले गए। चोर दुकान पर रखे दस्तावेज भी अपने साथ ले गए। बारादरी थाना क्षेत्र के सिंधु नगर निवासी त्रिलोकी …

बरेली, अमृत विचार। बरसात की वजह से रात में पुलिस गश्त न होने का फायदा उठाते हुए चारों ने किराना व्यापारी की दुकान के ताले काट दिए। चोर दुकान में रखी पेटियां व नकदी चुराकर ले गए। चोर दुकान पर रखे दस्तावेज भी अपने साथ ले गए। बारादरी थाना क्षेत्र के सिंधु नगर निवासी त्रिलोकी नाथ सन्तवाणी ने पुलिस से शिकायत की कि शहदाना रोड पर उनकी निकिता डेली नीड्स के नाम से किराना की दुकान है।

उन्होंने बताया कि रविवार की रात चोरों ने उनकी दुकान ताले काट दिए। दुकान में घुसे चोरों ने सर्फ, साबुन, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, मसाले व ड्राई-फ्रूट्स की पेटियों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी हुए माल की कीमत करीब 70 से 80 हजार थी। वहीं चोर गल्ले में रखे 25 हजार की नकदी भी चुरा ले गए। इसके साथ ही चोरों ने दुकान में रखी बैंक पासबुक, हस्ताक्षरित चेक बुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड, फर्म के खाते की पासबुक व अन्य जरूरी दस्तावेज भी चुरा लिए। सोमवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान के कटे ताले व बिखरा सामान देखकर इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर आस-पास में लगे सीसीटीवी की जांच शुरू कर दी है।

सेवानिवृत्त फौजी के घर में घुसे चोर
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के तिरुपति स्टेट कॉलोनी के रहने वाले प्रताप सिंह अधिकारी सेवानिवृत्त फौजी हैं। उन्होंने बताया कि घर में वह और उनकी पत्नी रहते हैं। सोमवार की सुबह जब वह छत पर पहुंचे तो जीने का दरवाजा बंद था। पड़ोसियों से कहकर जब दरवाजा खुलवाया तो चोरी का पता चला। चोर कमरे में रखी रजाइयां, कपड़े व दो सूटकेस चोरी करके ले गए।

संबंधित समाचार