बरेली: पिता की मौत के बाद खुद को मालिक बता किया जमीन का सौदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पिता की मौत के बाद छोटे बेटे और बहू ने जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर खुद को भूमि का स्वामी बना लिया। फर्जीवाड़ा कर टुकड़ों में जमीन का सौदा पांच अन्य लोगों को कर दिया। बड़े भाई ने शिकायत पुलिस से की। सुभाषनगर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज …

बरेली, अमृत विचार। पिता की मौत के बाद छोटे बेटे और बहू ने जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर खुद को भूमि का स्वामी बना लिया। फर्जीवाड़ा कर टुकड़ों में जमीन का सौदा पांच अन्य लोगों को कर दिया। बड़े भाई ने शिकायत पुलिस से की। सुभाषनगर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

किला थाना क्षेत्र के मलूकपुर स्थित सुनारों वाली गली निवासी अवधेश चंद्र सारस्वत ने बताया कि उनके पिता रमेश चंद्र सारस्वत ने साल 1994 में तीन सौ वर्ग गज व साल 2007 में सौ वर्गगज के प्लॉट खरीदे थे। दोनों प्लॉट सुभाषनगर क्षेत्र के सिठौरा में हैं। उनके छोटे भाई अखिलेश सारस्वत व उसकी पत्नी रचना गौड़ को उनके पिता ने पहले ही संपत्ति से बेदखल कर दिया था। साल 2019 में उनके पिता की मौत हो गई। आरोप है कि पिता की मौत के बाद अखिलेश और रचना ने प्लॉट के फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर खुद को मालिक बना लिया। इसके बाद फर्जी तरीके से टुकड़ों-टुकड़ों में विक्रेताओं के साथ मिलकर प्लॉट का सौदा सत्यपाल सिंह, रीता देवी, रामभरोसे सिंह व सुनील सक्सेना को कर दिया।

मामले की शिकायत जब सुभाषनगर पुलिस से की गई तो पुलिस ने अनसुना कर दिया। इसके बाद अवधेश चंद्र सारस्वत ने एडीजी से मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित के छोटे भाई व उसकी पत्नी समेत सात के खिलाफ धोखाधड़ी व फर्जी कागजात तैयार कराने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार