अयोध्या: कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, एसपी सिटी भी हुए संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या जनपद में एक बार फिर कोविड बम फूटा है। मंगलवार को कोरोना के 94 नए केस आए हैं, जिसमें एसपी सिटी विजय पाल सिंह भी शामिल हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के मरीजों की संख्या 287 पहुंच गई है। कोरोना मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। एक दिन …

अयोध्या। अयोध्या जनपद में एक बार फिर कोविड बम फूटा है। मंगलवार को कोरोना के 94 नए केस आए हैं, जिसमें एसपी सिटी विजय पाल सिंह भी शामिल हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के मरीजों की संख्या 287 पहुंच गई है।

कोरोना मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। एक दिन पहले ही सीएमओ डॉ. अजय राजा पॉजिटिव हुए थे। उसके बाद सीएमओ ने उनसे संपर्क में आये लोगो को जांच कराने को कहा था। इसके बाद जब जांच कराई गई तो जिला अस्प्ताल के दो डॉक्टर समेत चार डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। साथ ही एक नर्स व सीएमओ ऑफिस में भी कुछ लोग संक्रमित हुए हैं।

14 मरीज रेलवे विभाग में व 5 मरीज कारसेवक पुरम में भी पॉजिटिव मिले है। एक मरीज  अशर्फी भवन में भी आया है। फिलहाल सभी को आइसोलेट किया गया है।वहीं राहत भरी खबर यह रही की मंगलवार को 6 लोग ठीक भी हुए हैं। जिला प्रशासन कोरोना से निपटने की पूरी तैयारी कर चुका है। जिले में 10 सरकारी अस्पताल वह 5 प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना पेशेंट के इलाज की व्यवस्था की गई है।

सोमवार को जिलाधिकारी नितीश कुमार ने किशोरों के वैक्सीनेशन को लेकर भी चिंता जताई थी और अपील की थी कि अभिभावक अपने बच्चों को कोरोना का टीका जरूर लगवाएं। बाद में बढ़ते केस को देखकर स्कूलों में कैंप लगवाने का भी निर्देश दिया था।

लखनऊ: बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए आयुष मंत्रालय ने बनाई ‘बाल रक्षा किट’

देश में तीसरी लहर ने दस्तक देते ही अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में राजधानी में लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। मंगलवार को 1444 संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग के होश उड़े हुए हैं।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- लखनऊ: बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए आयुष मंत्रालय ने बनाई ‘बाल रक्षा किट’

संबंधित समाचार