कोरोना की चपेट में आईं साउथ की फेमस एक्ट्रेस खुशबू सुंदर, सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। कोरोना महामारी अपने पैर पसारते हुए अब फिल्म इंडस्ट्री में भी पहुंच गया है। फिल्म इंडस्ट्री में कोविड का कहर दिखने लगा है और फिल्म जगत से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबर आ रही है कि दिग्गज गायिका लता मंगेशकर  भी कोविड की चपेट में आ गईं हैं। वहीं अब साउथ इंडस्ट्री …

मुंबई। कोरोना महामारी अपने पैर पसारते हुए अब फिल्म इंडस्ट्री में भी पहुंच गया है। फिल्म इंडस्ट्री में कोविड का कहर दिखने लगा है और फिल्म जगत से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबर आ रही है कि दिग्गज गायिका लता मंगेशकर  भी कोविड की चपेट में आ गईं हैं। वहीं अब साउथ इंडस्ट्री से भी कोरोना के केस काफी सुनने को मिल रहे हैं। खबर आ रही है कि साउथ की फेमस एक्ट्रेस और बीजेपी नेता खुशबू सुंदर कोरोना की चपेट में आ गई हैं।

हाल ही में खुशबू ने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को इसकी जानकारी दी और बताया कि वो अभी घर पर ही क्वारंटाइन हैं। खुशबू ने अपने पोस्ट में लिखा कि पिछली दो लहरों के बाद आखिरकार कोविड ने मुझे इस बार पकड़ ही लिया। मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। बीती शाम (9 जनवरी) तक मैं कोविड नेगेटिव थी। मेरी नाक बह रही थी तो मैंने टेस्ट करवाया और वो पॉजिटिव निकला। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मुझे अकेले रहने से नफरत है, इसलिए अगले 5 दिनों तक मुझे एंटरटेन करते रहें और हां अगर कोई लक्षण दिखे तो तुरंत टेस्ट करवा लें।

स्वर कोकिला लता मंगेशकर हुईं कोरोना पॉजिटिव, फैंस ने कहा ‘Get Well Soon’

कोरोना महामारी अपने पैर पसारते हुए अब फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड में भी पहुंच गया है। बेबो यानि करीना कपूर खान,अमृता अरोड़ा, अर्जुन कपूर और नोरा फतेही के बाद खबर आई कि बॉलीवुड की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और जॉन अब्राहम भी कोविड की चपेट में आ गई हैं।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- स्वर कोकिला लता मंगेशकर हुईं कोरोना पॉजिटिव, फैंस ने कहा ‘Get Well Soon’

संबंधित समाचार