कोरोना मरीजों के लिए 108 एम्बुलेंसों के उपयोग की सीमा तय, जारी किए गए नए दिशा-निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश शासन ने कोविड संक्रमण में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए 108 ईएमटीएस एम्बुलेंसों के उपयोग के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक जिलों को दो श्रेणियों में बांट कर 108 ईएमटीएस एम्बुलेंसों के उपयोग की सीमा तय कर दी है। पहली श्रेणी में वह जिले आयेंगे जहां सक्रिय …

लखनऊ। प्रदेश शासन ने कोविड संक्रमण में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए 108 ईएमटीएस एम्बुलेंसों के उपयोग के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक जिलों को दो श्रेणियों में बांट कर 108 ईएमटीएस एम्बुलेंसों के उपयोग की सीमा तय कर दी है।

पहली श्रेणी में वह जिले आयेंगे जहां सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या दो हजार तक है और दूसरी श्रेणी में दो हजार से अधिक सक्रिय मामलों वाले जिलों को रखा गया है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सभी जिलाधिकारियों तथा मुख्य चिकित्साधिकारियों को जारी पत्र में निर्देश दिया है कि जिन जिलों में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या दो हजार तक है, वहां अधिकतम 25 प्रतिशत 108 ईएमटीएस एम्बुलेंसों को तथा जिन जिलों में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या दो हजार से ज्यादा है, वहां अधिकतम 50 प्रतिशत 108 ईएमटीएस एम्बुलेंसों को कोरोना मरीजों के आवागमन के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।

इसके अलावा किसी अपरिहार्य स्थिति में ज्यादा 108 ईएमटीएस एम्बुलेंसों की जरूरत पड़ने पर महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य या संबंधित जिलाधिकारी से अनुमति लेनी होगी।

बता दें कि बीते साल 09 जून को प्रदेश शासन ने कोविड और नान कोविड एम्बुलेंसों के बंटवारे को समाप्त कर सभी मरीजों के लिए 108 ईएमटीएस एम्बुलेंसों के संचालन का निर्णय लिया था।

लखनऊ: बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए आयुष मंत्रालय ने बनाई ‘बाल रक्षा किट’

देश में तीसरी लहर ने दस्तक देते ही अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में राजधानी में लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। मंगलवार को 1444 संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग के होश उड़े हुए हैं।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- लखनऊ: बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए आयुष मंत्रालय ने बनाई ‘बाल रक्षा किट’

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता