दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष गोयल कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने बुधवार को बताया कि वह हल्के लक्षणों के बाद, कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए गए हैं और उन्होंने घर पर ही खुद को अलग-थलग कर लिया है। आम आदमी पार्टी (आप) विधायक ने, अपने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने का भी अनुरोध किया …
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने बुधवार को बताया कि वह हल्के लक्षणों के बाद, कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए गए हैं और उन्होंने घर पर ही खुद को अलग-थलग कर लिया है। आम आदमी पार्टी (आप) विधायक ने, अपने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने का भी अनुरोध किया है।
गोयल ने ट्वीट किया कि मेरी कोविड जांच पॉजिटिव आई है। मेरे लक्षण हल्के हैं। मैंने खुद को घर पर अलग-थलग कर लिया है। मैं, पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से जांच कराने का आग्रह करता हूं। कृपया सावधानी बरतें। अधिकारियों ने बताया कि गोयल के कार्यालय के कुछ कर्मचारी भी संक्रमित हैं और पृथक-वास में हैं।
मेरा Covid-test पॉजिटिव आया है।
हल्के लक्षण है। मैंने खुद को घर मे आइसोलेट कर लिया है, पिछले दिनों में जो भी लोग मेरे सम्पर्क में आये है उन सभी लोगो से अनुरोध है कि वो अपना Covid-test अवश्य करवाएं।
कृपया सावधानी बरतें।— Ram Niwas Goel (@RamNiwasGoelAap) January 12, 2022
गोयल से पहले, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस महीने की शुरुआत में संक्रमित मिले थे। केजरीवाल की नौ जनवरी को हुई जांच की रिपोर्ट में, उनके सक्रमणमुक्त होने की पुष्टि हुई। पिछले साल कोविड-19 महामारी की लहर में, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत और पर्यावरण मंत्री गोपाल राय सहित प्रदेश सरकार के ज्यादातर मंत्री कोविड की चपेट में आ गए थे।
ये भी पढ़े-
पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह कोरोना संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट
