बरेली: मौलाना तौकीर रजा बोले- बीजेपी को हराने के लिए किसी भी पार्टी को करेंगे समर्थन
बरेली, अमृत विचार। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने अपने आवास पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए हम किसी भी पार्टी को समर्थन देने को तैयार हैं। पिछली बार चुनाव नहीं लड़ा किया क्योंकि डर था कि कहीं फिरका-परस्त ताकतों को …
बरेली, अमृत विचार। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने अपने आवास पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए हम किसी भी पार्टी को समर्थन देने को तैयार हैं। पिछली बार चुनाव नहीं लड़ा किया क्योंकि डर था कि कहीं फिरका-परस्त ताकतों को इसका लाभ न पहुंचे।
सपा का साथ तब छोड़ा था जब सत्ता में थे। आज तो यह सत्ता के लिये संघर्ष कर रहे हैं। मैंने सपा से दंगा आयोग बनाने की मांग की थी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मुमकिन है कि इस बार चुनाव न लड़ें लेकिन किसी का समर्थन कर सकता हूं।
इसे भी पढ़ें-
यूपी चुनाव: स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया सपा में शामिल होने का ऐलान, जानें कब लेंगे सदस्यता
