पीलीभीत: सतविंदर सिंह काहलो बनाए गए भाकियू के मंडल अध्यक्ष
पीलीभीत,अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन (अरा0) के लंबे समय तक जिलाध्यक्ष रहे सतविंदर सिंह काहलो को मंडल अध्यक्ष बरेली बनाया गया है। बुधवार को साथी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और किसानों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। काहलो ने कहा कि साल 2007 से 2009 तक पीलीभीत में जिला प्रभारी पद पर काम किया। 2010 में राष्ट्रीय …
पीलीभीत,अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन (अरा0) के लंबे समय तक जिलाध्यक्ष रहे सतविंदर सिंह काहलो को मंडल अध्यक्ष बरेली बनाया गया है। बुधवार को साथी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और किसानों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।
काहलो ने कहा कि साल 2007 से 2009 तक पीलीभीत में जिला प्रभारी पद पर काम किया। 2010 में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी। करीब ग्यारह साल तक वह इस पद पर रहकर किसानों की आवाज बुलंद करते रहे। दिल्ली में भाकियू एवं संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा चलाए गए आंदोलन में बड़ी संख्या में किसानों को लेकर गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन में शामिल हुए।
मुजफ्फरनगर में हुई महापंचायत में भी भागीदारी की। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा गौरव टिकैत, प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, विजेंद्र यादव, प्रदेश सचिव वेद प्रकाश शर्मा का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि अब जो उन्हें जिम्मेदारी दी है। उस पर काम करते हुए मंडल के चारों जिलों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर काम करेंगे। संगठन को मजबूत बनाने का निरंतर प्रयास रहेगा।
ये भी पढ़े-
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर गंभीरता से ड्यूटी करने के दिए निर्देश
