हरदोई: घर से ट्रैक्टर लेकर निकला युवक, सड़क किनारे मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। ससुराल में रह रहा युवक ट्रैक्टर-ट्राली से गन्ना लेकर शुगर मिल गया था। उसके बाद से वापस घर नहीं लौटा। युवक का शव सड़क के किनारे पड़ा हुआ पाया गया। पिता ने उसके साथी के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताते है कि बेहटा गोकुल थाने …

हरदोई। ससुराल में रह रहा युवक ट्रैक्टर-ट्राली से गन्ना लेकर शुगर मिल गया था। उसके बाद से वापस घर नहीं लौटा। युवक का शव सड़क के किनारे पड़ा हुआ पाया गया। पिता ने उसके साथी के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताते है कि बेहटा गोकुल थाने के यासीनपुर निवासी प्रहलाद का 38 वर्षीय पुत्र कुलदीप लगभग 15 सालों से मझिला थाने के जटहा गांव अपनी ससुराल में रह रहा था। पिता प्रहलाद का कहना है कि कुलदीप ट्रैक्टर-ट्राली से गन्ना लाद कर अजबापुर शुगर मिल गया हुआ था। उसके साथ रवि नाम का दोस्त भी था। गन्ना ले कर जाने के बाद कुलदीप वापस नहीं लौटा।

ये भी पढ़ें: कानपुर: घर से निकले युवक का सड़क किनारे मिला शव, मचा हड़कंप

पिता ने मृतक के दोस्त पर लगाया आरोप 

बुधवार की सुबह उसका शव पिहानी थाने के बंदरहा गांव के बाहर सड़क के किनारे पड़ा हुआ पाया गया। प्रहलाद का कहना है कि किसी तरह का हादसा हुआ होता तो मृतक का दोस्त रवि उन्हें बताता, लेकिन वह फरार हो गया। कुलदीप के पिता ने रवि के ऊपर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

हरदोई: नेत्र शिविर का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे मरीज

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी हरदोई के तत्वाधान में बुधवार को शंकरा आई हॉस्पिटल कानपुर द्वारा रेड क्रॉस भवन में विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सोसाइटी के सभापति डॉ. रमेश अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह रेड क्रॉस भवन में आयोजित होने वाला शिविर कोविड संक्रमण के चलते नहीं हो सका था। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार