बरेली: इंस्पायर अवार्ड के लिए बरेली की वैष्णवी का चयन
बरेली, अमृत विचार। राज्य स्तर पर संचालित इंस्पायर अवार्ड योजना की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रयोग मॉडल की प्रस्तुति के लिए बरेली के बीबीएल स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा वैष्वी अग्रवाल का चयन राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग के लिए हुआ है। डीआईओएस डा. मुकेश कुमार सिंह ने बताया की छात्रों में गणित, विज्ञान आदि …
बरेली, अमृत विचार। राज्य स्तर पर संचालित इंस्पायर अवार्ड योजना की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रयोग मॉडल की प्रस्तुति के लिए बरेली के बीबीएल स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा वैष्वी अग्रवाल का चयन राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग के लिए हुआ है। डीआईओएस डा. मुकेश कुमार सिंह ने बताया की छात्रों में गणित, विज्ञान आदि सहित अनेक विषयों के प्रति उत्साहित करने के लिए इंस्पायर अवार्ड योजना की शुरूआत की गई है।
पूर्व में ऑनलाइन माध्यम से आयोजित इस योजना के तहत राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। इसमें छात्रों द्वारा पर्यावरण सुरक्षा, कोविड सुरक्षा उपकरणों के अलावा अनके विषयों पर मॉडल तैयार किए गए। 19 उत्कृष्ट प्रयोग मॉडलों को राष्ट्रीय स्तर आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में प्रतिभाग के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि इंस्पायर अवार्ड में ज्यादा से ज्यादा छात्रों को प्रतिभाग करने पर जोर दे प्रधानाचार्यों को निर्देश किया है।
कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार आगामी अवार्ड के लिए अधिक से अधिक प्रस्तावों को तैयार कर निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करने को कहा है। छात्रा वैष्वी का कहना है कि विज्ञान विषय के प्रति उनकी शुरू से ही विशेष रूचि रही है। राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में चयन के बाद राष्ट्रीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग के लिए बेहद उत्साहित है। इस दिशा में आगे चलकर उनकी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में रिसर्च करने की मंशा है।
