बरेली: ब्याज माफी के शिविर में गलत प्रिंट हो रहे बिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। गृहकर पर ब्याज माफी के लिए नगर निगम ने एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के शिविर के आयोजन तो शुरू कर दिए हैं लेकिन सॉफ्टेवयर में तकनीकी फाल्ट से गलत बिल प्रिंट नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में टैक्स के बिलों में कई गड़बड़ियां भी सामने आ रही हैं। एक भवन …

अमृत विचार, बरेली। गृहकर पर ब्याज माफी के लिए नगर निगम ने एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के शिविर के आयोजन तो शुरू कर दिए हैं लेकिन सॉफ्टेवयर में तकनीकी फाल्ट से गलत बिल प्रिंट नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में टैक्स के बिलों में कई गड़बड़ियां भी सामने आ रही हैं। एक भवन स्वामी का आवासीय बिल कॉमर्शियल दिखा दिया गया। यह देखकर गृहस्वामी परेशान होकर अब नगर निगम के चक्कर काटते घूम रहा है।

कोरोना महामारी के बीच आर्थिक तंगी को देखते हुए इस बार हाउस टैक्स के बकाया बिलों पर ब्याज माफी योजना को लागू किया गया है, ताकि नगर निगम की फंसी करोड़ों की वसूली होने के साथ गृहस्वामियों को भी व्यापक स्तर पर इसका फायदा मिल सके। शासनादेश के बाद नगर निगम ने अब प्रत्येक दिन शहर के तमाम मोहल्लों-वार्डों में 10 से 12 ओटीएस कैंप के आयोजन तो शुरू कर दिए हैं लेकिन बिल प्रिंट वाले सॉफ्टवेयर के अपडेट न होने से गृहस्वामियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

हाउस टैक्स बिलों में गड़बड़ी सामने आ रही है। आवासीय भवन का बिल व्यवसायिक रूप में दिखाया जा रहा है। पार्षद राजकुमार गुप्ता ने बताया कि सुभाषनगर निवासी चंद्रवी रिश्तेदार हैं। उनके पास नगर निगम का एक बिल 38 हजार 977 रुपये का पहुंचा। बिल पर आवासीय लिखा है लेकिन जब वो बिल जमा करने गए तो सॉफ्टवेयर में उनके मकान को व्यावसायिक दिखाया गया है। इस वजह से बिल जमा नहीं हुआ है। रिश्तेदार ने यह तक कहा कि वो सर्वे कर लें।

वहां कोई दुकान, शोरूम नहीं है और न कभी पहले थी। मकान पुराना बना हुआ है। इसके बावजूद सॉफ्टवेयर में उनके मकान के साथ दुकान दिखाई गई है। पार्षद ने बताया कि केवल उनके रिश्तेदार का बिल में गड़बड़ी नहीं बल्कि तमाम लोगों की इसी तरह की शिकायत आ रही है। इस संबंध में अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह का कहना है कि सॉफ्टवेयर में कुछ कमी आ गई, जिसको ठीक करा करा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: अब स्मैक तस्कर रिफाकत के पास मिली 10 करोड़ की संपत्ति

 

संबंधित समाचार