अमरोहा: पुलिस ने गोकशी करते छह लोग पकड़े, तीन फरार
गजरौला, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव के जंगल में गोकशी करते हुए पुलिस ने छह लोगों को पकड़ लिया, जबकि तीन लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से टॉर्च, तराजू समेत अन्य सामान बरामद किया है। इस कार्रवाई से गो तस्करों में हड़कंप मचा गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा …
गजरौला, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव के जंगल में गोकशी करते हुए पुलिस ने छह लोगों को पकड़ लिया, जबकि तीन लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से टॉर्च, तराजू समेत अन्य सामान बरामद किया है। इस कार्रवाई से गो तस्करों में हड़कंप मचा गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के गांव करमल्लीपुर में प्राथमिक स्कूल के पास गांव के ही कुछ लोग गोकशी कर रहे थे। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और छापेमारी की। पुलिस को देखकर गोकशी करने वालों ने भागने की कोशिश की। लेकिन, पुलिस ने छह लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से टॉर्च, प्लास्टिक के कट्टे, तीन रस्सी, एक तराजू, एक पलड़ा, बाट, दो लकड़ी के गुटके, चार पैकेट, प्लास्टिक की थैलियां समेत अन्य उपकरण बरामद किए।
पुलिस की इस कार्रवाई से गो तस्करों में खलबली मच गई। पकड़े गए आरोपियों में एक थाने का चौकीदार भी है। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि इस मामले में नजमुद्दीन, कमरुद्दीन, छिददा, जुल्फिकार, सत्तार, वारिस उर्फ कलवा निवासी करमल्लीपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया। पशु चिकित्साधिकारी की उपस्थिति में बरामद गो मांस का नमूना प्लास्टिक के जारों में संरक्षित किया गया। शेष गो मांस को जमीन में गड्ढा खोदकर दबवा दिया गया। वहीं दूसरी ओर मौके से भागने वाले आरोपियों की तलाश में भी पुलिस जुट गई है।
