रामपुर: टिकटगंज में 22000 वर्गगज में बनाई अवैध कालोनी जेसीबी से कराई ध्वस्त, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। शहर और आसपास अवैध कालोनियां की भरमार है। अमृत विचार अखबार में लगातार ऐसी कालोनियों के खिलाफ अभियान चलाए जाने के बाद रामपुर विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को सैंजनी नानकार में एक अवैध कालोनी के ध्वस्तीकरण के आदेश दिए गए थे। बुधवार को टिकटगंज में 22000 वर्गगज …

रामपुर, अमृत विचार। शहर और आसपास अवैध कालोनियां की भरमार है। अमृत विचार अखबार में लगातार ऐसी कालोनियों के खिलाफ अभियान चलाए जाने के बाद रामपुर विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को सैंजनी नानकार में एक अवैध कालोनी के ध्वस्तीकरण के आदेश दिए गए थे। बुधवार को टिकटगंज में 22000 वर्गगज क्षेत्रफल में बनाई गई अवैध कालोनी में काटे जा रहे प्लाटों को जेसीबी से ध्वस्त करके कालोनी को खत्म कर दिया गया। यहां आठ भूखंडों पर निर्माण चल रहा था। कालोनी की बाउंड्रीवाल बनाई जा रही थी उसे भी तोड़कर खत्म कर दिया गया।

रामपुर विकास प्राधिकरण ने अमृत विचार में अवैध कालोनियों में प्लाटिंग की लगातार खबरें छपने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को सिविल लाइंस क्षेत्र के ज्वालानगर की तरफ टिकट गंज में 22000 वर्ग मीटर जमीन में बिना नक्शा स्वीकृत कराए सड़क बनाकर भूखंड बनाकर प्लाट बेंचने पर कार्रवाई शुरू कर दी। इस कालोनी में बन रहे आठ भूखंडों को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। बाउंड्रीवाल को भी तोड़कर नष्ट कर दिया गया। यहां तीन फिट उंची बाउंड्री बाल का निर्माण किया जा रहा था। इस अवैध कालोनी को लखनऊ के खालिद खां, मुंबई की सलीम जहां, हिना खान, अकबर तहसील सदर द्वारा अवैध भूखंडीय विकास के लिए सड़क, भूखंडों के चिन्हांकन तथा आठ प्लाटों को बनाया जा रहा था।

रामपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जिलाधिकारी के आदेश पर सचिव नगर मजिस्ट्रेट हेमसिंह ने मौके पर जाकर जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। बता दें कि उप्र नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 14व 15 के बिना प्राधिकरण की अनुमित या नक्शा स्वीकृत कराए बिना कोई कालोनी का निर्माण नहीं किया जा सकता। इस संबंध में 30 सितंबर को उप्र नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 27, 28 के तहत नोटिस जारी किए गए थे। 30 अक्टूबर को ध्वस्तीकरण के आदेश दिए गए थे, लेकिन 15 दिनों का समय देने के बाद भी प्राधिकरण के अवर अभियंता व अन्य कर्मचारी की साठगांठ से ध्वस्तीकरण नहीं किया जा रहा था। बता दें कि मौके पर लगातार निर्माण कार्य भी चल रहा था।

अमृत विचार में लगातार ऐसी कालोनियों के बारे में छप रही खबरों के बाद प्राधिकरण के अधिकारियों ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कराई। इस कार्रवाई के बाद से अवैध कालोनियां बनाने वालों में हड़कंप मच गया है। ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के सचिव नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह, अवर अभियंता रामकिशन सारस्वत, हरिओम गुप्ता, अयोध्या प्रसाद, मेट और चपरासी मौजूद रहे। वहीं प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि बिना नक्शा पास कराए बनाई गईं अवैध कालोनियों में प्लाट लेने से पहले पुष्टि कर लें इसके बाद ही प्लाट खरीदें।

भमरौआ, पनवड़िया, डूंगरपुर में भी अवैध कालोनियां
भमरौआ में नान जेड ए की जमीन पर कब्जा करके एक कालोनी काटी जा रही है। यहां कुछ प्लाट बेचकर मकान भी बनने लगे हैं। शहर के कुछ नामी गिरामी लोग इस प्लाटिंग के धंधे में शामिल हैं। लोगों को बरगलाकर कुछ प्लाट बेचे जा चुके हैं। वहीं पनवड़िया, गांधी समाधि के निकट रोड पर भी प्लाटिंग करके अवैध प्लाट काटे गए हैं। डूंगरपुर में भी अवैध कालोनियों की भरमार है। लेकिन रामपुर विकास प्राधिकरण के अभियंताओं की साठगांठ से कार्रवाई नहीं हो रही है।

वर्जन—
शहर में अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लोगों से अपील है कि बिना नक्शा स्वीकृत किसी भी कालोनी में भूखंड लेने से पहले रामपुर विकास प्राधिकरण से पुष्टि जरूर कर लें, ताकि बाद में होने वाली कार्रवाई से बच सकें।
-हेम सिंह, सचिव/नगर मजिस्ट्रेट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता