बरेली: बोर्ड परीक्षा में टॉपर तैयार करने में जुटे शिक्षक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की स्कूलों में तैयारी कराई जा रही है। शासन द्वारा संचालित मिशन टॉपर के तहत छात्रों को पढ़ाई के टिप्स देने के अलावा स्कूलों में प्रतिभावान छात्रों के चयन के लिए कहा गया है। बुधवार को आयोजित ऑनलाइन मीटिंग के जरिए जीजीआईसी …

बरेली, अमृत विचार। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की स्कूलों में तैयारी कराई जा रही है। शासन द्वारा संचालित मिशन टॉपर के तहत छात्रों को पढ़ाई के टिप्स देने के अलावा स्कूलों में प्रतिभावान छात्रों के चयन के लिए कहा गया है। बुधवार को आयोजित ऑनलाइन मीटिंग के जरिए जीजीआईसी की छात्राओं को डीआईओएस व शिक्षकों ने प्रोत्साहित किया। परीक्षा में अच्छे अंक कैसे प्राप्त करें, इस विषय पर छात्राओं को मुख्य रूप से जानकारी दी गई।

बैठक में आगामी बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाली छात्राएं भी शामिल हुईं। शिक्षकों ने परीक्षा से जुड़ी छात्राओं की शंका और समय प्रबंधन के तरीकों को बताया। जीजीआईसी की प्रधानाचार्य दीप्ति वार्ष्णेय ने बताया कि परीक्षा की तैयारियों को लेकर छात्राओं को अनेक शंका और जिज्ञासा थी। साथ ही छात्राओं को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान पहली बार बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे 10 वीं की छात्राओं में सबसे ज्यादा परीक्षा का पैटर्न जानने की उत्सुकता देखी गई और 12 वीं की छात्राओं ने भी कई सवाल किए।

डीआईओएस डा. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद स्तर पर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। जनपद के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को इस संबंध में निर्देश जारी कर प्रतिभावान छात्रों को चयनित करने के लिए कहा गया है। छात्रों के साथ बात कर उनकी जानकारियों को दुरूस्त करने के साथ उन्हें मोटिवेट करने के लिए ऑनलाइन मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में संगीता पाल, उर्मिला गंगवार, दिव्या अग्निहोत्री, नीतू सक्सेना, प्रवीणा श्रीवास्तव, अनु पाराशरी सहित छात्राएं शामिल रहीं।

संबंधित समाचार