UP Election 2022: आज आ सकती है समाजवादी पार्टी की कैंडिडेट लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पहले और दूसरे चरण के लिए आज उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। अखिलेश यादव ने 12:30 बजे चर्चा को लेकर बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक, अभी तक की चर्चा में आरएलडी को 26 से 30, राजभर को 8 से 10, महान दल को 3 से 5, जनवादी पार्टी को 3, अपना दल को …

लखनऊ। पहले और दूसरे चरण के लिए आज उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। अखिलेश यादव ने 12:30 बजे चर्चा को लेकर बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक, अभी तक की चर्चा में आरएलडी को 26 से 30, राजभर को 8 से 10, महान दल को 3 से 5, जनवादी पार्टी को 3, अपना दल को 2, टीएमसी और एनसीपी को 1-1 सीट दी जाएगी।

यूपी में 7 चरण में जबकि मणिपुर में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होगा। बाकी तीन राज्‍यों- पंजाब, गोवा और उत्‍तराखंड में एक ही चरण में चुनाव कराया जाएगा। उत्‍तराखंड, पंजाब और गोवा में मतदान के लिए 14 फरवरी का दिन तय किया है।

UP Election 2022: दो दिनों में 7 विधायकों ने छोड़ा बीजेपी का दामन, अभी 13 और विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे पास आ रहा बीजेपी को नए जटके लग रहे हैं। बीते दिनों बीजेपी से इस्तीफों की लाइन लग गई। राजनीति में हलचल शुरू हो गई है जो साफ नजर आ रही है। अटकलें लग रही हैं कि अभी और इस्तीफे भी हो सकते है। कहा जा रहा है कि कुल 13 विधायक पार्टी छोड़ने वाले हैं। 11 जनवरी, 2022 कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 4 विधायकों ने इस्तीफा दिया वहीं 12 जनवरी, 2022 कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान समेत 3 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों से पता चला है कि यूपी बीजेपी के कुल 13 विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। खबरों के मुताबिक इसकी लिस्ट स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को सौंपी है।

  पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- UP Election 2022: दो दिनों में 7 विधायकों ने छोड़ा बीजेपी का दामन, अभी 13 और विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी

संबंधित समाचार